Business Standard
Advertisement
Stock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म
अन्य समाचार कमला हैरिस की जीत के जश्न में डूबे तमिलनाडु के उनके पुश्तैनी गांव
'

कमला हैरिस की जीत के जश्न में डूबे तमिलनाडु के उनके पुश्तैनी गांव

PTI

- November,09 2020 4:33 AM IST

आठ नवंबर (भाषा) अमेरिका में कमला हैरिस के पहली महिला उप राष्ट्रपति चुने जाने पर तमिलनाडु के उनके पुश्तैनी गांवों में खुशी और उल्लास का माहौल है और यहां दिवाली से पहले ही इस मौके पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं।

तिरुवरुर जिले के थुलासेंद्रापुरम और पैंगनाडु गांवों में लोग 'अपने घर की महिला' की जीत की खुशियां मना रहे हैं।

उनके नाना-नानी के पैतृक गांवों के लोग बेसब्री से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे थे और जैसे ही जो बाइडेन के डोनाल्ड ट्रंप को हराने की खबर आई, यह स्पष्ट हो गया कि कमला हैरिस उप राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।

इन गांवों के लोगों ने हैरिस की जीत के लिए विशेष पूजा-अर्चना की थी और जैसे ही उनकी इच्छा पूरी हुई, उन्होंने रविवार को जश्न मनाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने 56 वर्षीय हैरिस की जीत की खुशी पटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर मनाई और ऐसी खबरें हैं कि इस संबंध में बाद में विशेष पूजा भी आयोजित की जाएगी।

पैंगनाडु में इस अवसर पर रंगोली बनाने वाली स्थानीय महिला बेहद खुश हैं और उन्होंने इस जीत को ‘अपने घर की महिला की जीत’ बताया है। इर रंगोली में हैरिस को ‘गांव का गर्व’ बताया गया है।

थुलासेंद्रापुरम और पैंगनाडु कृषि प्रधान गांव हैं और एक-दूसरे के काफी नजदीक हैं। हैरिस के नाना पी वी गोपालम थुलासेंद्रापुरम गांव से युवावस्था में ही बाहर निकल गए थे और उन्होंने ब्रिटिश सरकारी सेवा में नौकरी कर ली थी। वहीं उनकी नानी राजम पैंगनाडु गांव से आती हैं। भले ही हैरिस के पूर्वज गांव से दशकों पहले चले गए हों लेकिन परिवार के सदस्य अब भी

थुलासेंद्रापुरम के मंदिर के साथ अपना संपर्क बनाए हुए हैं।

भाषा स्नेहा नरेश

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement