IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार भाजपा ने युवाओं के लिए किए लुभावने वादे
'

भाजपा ने युवाओं के लिए किए लुभावने वादे

PTI

- November,20 2013 9:13 PM IST

पार्टी ने आज युवाओं को केंद्रित करके चुनावी वादे की एक फेहरिस्त सामने रखी। इनमें शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को लेकर कई कदम उठाने के वादे शामिल हैं। युवाओं पर केंद्रित उसकी योजना को अटल युवा मिशन नाम दिया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली, मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉक्टर हर्षवर्धन, प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और विजय कुमार मल्होत्रा की मौजूदगी में वादों की यह सूची जारी की गई।

हर्षवर्धन ने कहा, सत्ता में आने पर महिला आयोग तथा कुछ दूसरे आयोगों की तर्ज पर दिल्ली में अटल युवा आयोग गठित किया जाएगा। इस आयोग में युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, खिलाड़ी आदि शामिल होंगे। यह आयोग युवाओं की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में सरकार से सिफारिश करेगा। सरकार इसकी सिफारिश की बुनियाद पर हर जरूरी कदम उठाएगी।

दिल्ली में बलात्कार तथा महिला सुरक्षा से दूसरे मामलों से निपटने के मकसद से पार्टी ने दिल्ली महिला सुरक्षा बल गठित करने का वादा किया है। भाजपा का कहना है कि इस बल में 25,000 नौजवानों को जोड़ा जाएगा।

हर्षवर्धन ने कहा कि वह आईएएस...आईएफएस की परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्ली अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी स्थापित की जाएगी। प्रशिक्षण के लिए चयनित छात्रों को 12,000 रूपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

जारी भाषा हक

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST