जैन ने दावा किया कि यही कहानी मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में दोहराई जाएगी।
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री जैन ने यहां बीती रात संवाददाताओं से कहा कि यह पाया गया है कि जहां...जहां मोदी ने चुनाव प्रचार किया, वहां वहां भाजपा हार गई। जैसा कि उत्तराखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में देखने को मिला।
इस बीच, यहां कल होने वाली मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
भाषा