राजस्व सचिव सुमीत बोस ने यहां सीआईआई के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा, े कानून के हिसाब से हम राजस्व के लिए काम करेंगे, लेकिन जो भी बकाया है, हम नियमों के हिसाब से करेंगे.. कृपया हम पर भरोसा करें। अंतत: हमें आप पर भरोसा करना होगा और आपको हम पर। बिना भरोसे के कुछ नहीं होगा। े
उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग अब अपने रिटर्न आनलाइन भर रहे हैं।
उन्होंने कहा, े आनलाइन भरे जाने वाले रिटर्न :ई फाइल: की संख्या 2006-07 में 3.62 लाख थी जो 2012-13 में 2.14 करोड़ रपये थी। े
इस साल अब तक 1.91 करोड़ रिटर्न आनलाइन भरे गए हैं जो कि पिछले साल के ई फाइल रिटर्न से 43 प्रतिशत अधिक है।
इस साल कुल रिटर्न का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा आनलाइन :ई फाइल: जमा किए जाने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में कर प्रणाली में सुधार के लिए कर प्रशासन को चुस्त दुरूस्त करना होगा जबकि विभिन्न भागीदारों के साथ रचनात्मक व सहयोगपूर्ण रवैया अपनाना होगा।
बोस ने कहा कि सरकार प्रभावी कर प्रशासन तथा उद्योग अनुकूल कर ढांचे के लिए प्रतिबद्ध है।
भाषा