IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’
अन्य समाचार आनंद ने सहयोगी खिलाडि़यों के नाम का खुलासा किया, कार्लसन ने इनकार किया
'

आनंद ने सहयोगी खिलाडि़यों के नाम का खुलासा किया, कार्लसन ने इनकार किया

PTI

- November,07 2013 5:53 PM IST

चेन्नई, 7 नवंबर : भाषा : गत चैम्पियन विश्वनाथन आनंद की टीम में हंगरी के ग्रैंडमास्टर पीटर लेको को शामिल किया जाना हैरानी भरा है लेकिन उनके चैलेंजर नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने शनिवार से शुरू होने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के मैच से पहले अपनी टीम के सहयोगी खिलाडि़यों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

पांच बार के विश्व चैम्पियन आनंद की टीम में के शशिकिरण और संदीपन चंदा दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, इनके अलावा उनके नियमित सहयोगी खिलाड़ी पोलैंड के रादोस्लाव वोजतास्जेक भी इसमें मौजूद हैं। शशिकिरण के नाम के शामिल किये जाने की उम्मीद थी और चंदा के नाम पर काफी समय पहले ही फैसला कर लिया गया था।

हैरानी की बात है कि कार्लसन ने चैम्पियनशिप के लिये अपनी टीम के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कार्लसन ने कहा, मैं आनंद के अपनी टीम के बारे में खुलेपन की प्रशंसा करता हूं। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा।

लेको को शामिल करना आनंद के लिये मास्टरस्ट्रोक हो सकता है, जिसके लिये वह काफी मशहूर हैं। याद हो कि आनंद ने 2008 में अपनी टीम में पूर्व फिडे विश्व चैम्पियन उज्बेकिस्तान के रूस्तम कासिमदझानोव को शामिल किया था जिससे उन्होंने रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक को चारों खाने चित्त कर दिया था।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST