Business Standard
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
अन्य समाचार खेलों में महिला खिलाडि़यों के प्रति रवैये में बदलाव हो: सानिया
'

खेलों में महिला खिलाडि़यों के प्रति रवैये में बदलाव हो: सानिया

PTI

- October,27 2013 8:23 PM IST

सानिया ने यहां एक टाक शो में कहा, मुझे लगता है कि भारत में महिला सेलीब्रिटी होना सबसे मुश्किल चीज है। लोग आपसे काफी तरह की चीजें पूछते हैं, आप क्या पहनते हो, आप कैसे बोलते हो, आपके बच्चे कब होंगे तथा अन्य चीजें।

सानिया ने खेलों में महिलायें के बारे में बात करते हुए महिला खिलाडि़यों से छोटी चीजों से आगे देखने को कहा। उन्होंने साथ ही कहा कि पहले उन्हें खुद के प्रति रवैया बदलना चाहिए।

उन्हांेने कहा, जब एक महिला अपने तरीके से कुछ करना चाहती है तो उसकी आलोचना की जाती है, उसे बागी कहा जाता है।

सानिया ने कहा, मुझे :भी: आक्रामक कहा गया था। हालांकि मैंने अपने पक्ष पर कायम रही और आज मैं इस स्थान पर हूं। हमें इस पुरूषवादी समाज में आगे बढ़ने के लिये लड़ना पड़ता है।

उन्होंने महिला खिलाडि़यों को सलाह दी कि वे इस तरह की आलोचनाओं पर ध्यान नहीं दें।

सानिया ने कहा, लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके बच्चे कब होंगे। लेकिन वे यही सवाल मेरे पति :पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक: से नहीं पूछते।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement