गौरी का दिन का स्कोर दो अंडर 70 रहा और उन्होंने दिल्ली गोल्फ क्लब की एक अन्य खिलाड़ी रिदिमा दिलावरी पर तीन स्ट्रोक की बढ़त बना रखी है।
गौरी और रिदिमा दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया और 18 होल्स में केवल एक बोगी की। गौरी ने हालांकि तीन बर्डी बनाकर खुद को आगे रखा।
सहर अटवाल तीन ओवर 75 के कार्ड के साथ तीसरे नंबर पर हैं जबकि मौजूदा चैंपियन तवेसा मलिक ने छह ओवर 78 के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।