facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

कल चमन था, आज सेहरा हुआ

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:40 PM IST


एशिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल पाट्र्स की मंडी का आकार इन दिनों छोटा होता जा रहा है। सालाना लगभग 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली इस मंडी के आकार में बिजनेस व कुल बाजार में इसकी  हिस्सेदारीदोनों ही लिहाज से कमी आ रही है।


 


दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित लगभग 10 हजार से अधिक ऑटोमोबाइल्स पाट्र्स की दुकानों के इस बाजार में बीते दो से तीन सालों के दौरान 35 फीसदी तक की गिरावट आई है। इस बाजार से होने वाले निर्यात में भी बीते सालों में 30 से 40 फीसदी तक की कमी आई है। यहां के कारोबारी इस गिरावट के लिए ऑटोमोबाइल्स पाट्र्स के उत्पादन की लागत बढ़ने, नई कारों से पांच साल तक किसी प्रकार की मांग नहीं निकलने व सरकार की नीतियों को जिम्मेदार मानते हैं। गौरतलब है कि घरेलू ऑटोमोबाइल्स बाजार में भी अप्रैल, 2007 से लेकर फरवरी, 2008 के दौरान 5.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।


 


दिल्ली स्थित ऑटोमेटिव पाट्र्स मर्चेंट एसोसिएशन (अपमा) के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मदान कहते हैं, ‘मात्र पांच साल पहले तक दिल्ली के इस ऑटोमोबाइल बाजार से देश का 70 फीसदी ऑटोमोबाइल बाजार कवर होता था। लेकिन गत साल हुए एक सर्वे के मुताबिक इसके बाजार में 38 से 35 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। इसके लिए सबसे मुख्य कारण नई कारों से मांग पांच से छह साल तक नहीं निकलना है। उत्पादन की लागत में भी बेतहाशा बढ़ोतरी है जिस कारण यहां के उत्पादों व नामी कंपनियों के उत्पादों की कीमत में कोई खास अंतर नहीं रह गया है।


 


वे कहते हैं कि नई कार की वारंटी व कंपनी से मिलने वाली सर्विसिंग सुविधा के कारण पांच सालों तक उस कार के मालिक को कोई भी पार्ट नहीं खरीदना पड़ता है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि मारुति उद्योग को सप्लाई देने वाली क्यूएच कंपनी द्वारा निर्मित एक सस्पेंसन आर्म की कीमत 200 रुपये है। वही कश्मीरी गेट स्थित निर्माता कंपनी वेलकम एक सस्पेंसन आर्म 170 रुपये में बेचती है। ऐसे में लोग वेलकम के उत्पाद को क्यों खरीदेंगे।


अपमा के उपाध्यक्ष संजीव आहूजा कहते हैं, ‘लोहे की कीमत पिछले दो महीने के भीतर 30 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, उत्पाद शुल्क भी वर्तमान में 14 फीसदी है, ऐसे में लागत अधिक होना लाजिमी है।यहां से यूरोप के टर्की, पोलैंड, जर्मनी, इटली व फ्रांस जैसे देशों के साथ खाड़ी के देशों में भी ऑटोमोबाइल्स पाट्र्स की आपूर्ति की जाती है।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement