facebookmetapixel
Advertisement
जापान की दिग्गज कंपनी एमओएल की भारत पर नजर, तेल जहाजों में संयुक्त निवेश की तैयारीअब इमारतों की होगी ‘डिजिटल स्टार’ रेटिंग, बदलेगा प्रॉपर्टी बाजार का खेलजापानी दिग्गज की एंट्री, भारत में बनेगा हाई एफिशिएंसी ट्रांसफॉर्मर का खास मेटलक्या पीएलआई योजना ने बिगाड़ दिया ई-दोपहिया बाजार का खेल? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा2030 तक Nexa Studios का बड़ा विस्तार प्लान, बिक्री में 30% हिस्सेदारी का लक्ष्यभारत-ईयू एफटीए से खुलेगा निर्यात का नया दरवाजा, ग्रीव्स कॉटन ने जताई बड़ी उम्मीदMicron का प्लांट 28 फरवरी से होगा चालू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन; चिप उत्पादन में बढ़ेगा भारत का रुतबाआईटी शेयरों का 17.5 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, शेयर बाजार डगमगाया; लगातार तीसरे महीने गिरावटनई जीडीपी सीरीज का असर: वृद्धि दर 7.6% रहने की आस; नॉमिनल आधार घटा4,000 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगी अर्थव्यवस्था: CEA वी. अनंत नागेश्वरन

WTT Feeder Beirut II 2024: श्रीजा अकुला ने डब्ल्यूटीटी फीडर बेरूत एकल खिताब जीता, बने मानव-मानुष पुरुष युगल चैंपियन

Advertisement

श्रीजा हालांकि महिला युगल के फाइनल में हारने के कारण दोहरा खिताब नहीं जीत पाई।

Last Updated- March 25, 2024 | 12:48 PM IST
Sreeja Akula
Sreeja Akula PTI

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने लेबनान के बेरूत में डब्ल्यूटीटी फीडर बेरूत में महिला एकल का खिताब जीता, जबकि मानव ठाकर और मानुष शाह पुरुष युगल स्पर्धा में चैंपियन बने।

दुनिया की 47वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने रविवार को खेले गए फाइनल में शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए लक्जमबर्ग की सारा डी नुट्टे को 6-11, 12-10, 11-5, 11-9 से हराया।

राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित युगल की स्वर्ण पदक विजेता 25 वर्षीय श्रीजा ने इससे पहले सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के सुह ह्यो वोन को हराया था। यह श्रीजा का करियर का दूसरा डब्ल्यूटीटी एकल खिताब है। उन्होंने जनवरी में फीडर कॉर्पस क्रिस्टी में खिताब जीता था।

श्रीजा हालांकि महिला युगल के फाइनल में हारने के कारण दोहरा खिताब नहीं जीत पाई। श्रीजा और दिया चितले की भारतीय जोड़ी को फाइनल में हांगकांग की डू होई केम और झू चेंगझू से 4-11, 11-9, 11-7, 11-6 से हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष युगल के फाइनल में मानव और मानुष ने हमवतन मुदित दानी और आकाश पाल को 11-7, 11-5, 9-11, 11-6 से पराजित किया।

पोयमंती बैस्या और आकाश पाल ने साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा की अनुभवी जोड़ी को 11-9, 7-11, 11-9, 11-0 से हराकर अपना पहला मिश्रित युगल खिताब जीता।

साथियान इससे पहले पुरुष एकल के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के किरिल गेरासिमेंको से 3-0 (11-9, 13-11, 11-9) से हार गए थे।

Advertisement
First Published - March 25, 2024 | 12:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement