Skip to content
  बुधवार 1 फ़रवरी 2023
Trending
February 1, 2023Budget 2023: छोटे कारोबारियों को मिली सौगातFebruary 1, 2023Budget 2023 : महिलाओं को अधिक प्रेफरेंस, रेसिडेंस और ग्रामीण रोजगार योजना भी जेंडर बजट में शामिलFebruary 1, 2023Budget 2023: बजट के दिन रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर बंदFebruary 1, 2023Budget 2023: विदेश से आयातित कारें होंगी महंगीFebruary 1, 2023Budget 2023: आम चुनाव से पहले आम बजट में इनकम टैक्स के मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं को भी सौगातFebruary 1, 2023भारत को ‘विश्च गुरु’ बनाने की राह पर बढ़ाएगा यह बजट: उद्योग जगतFebruary 1, 2023Gold Price Today: सोना 1,090 रुपये मजबूत, चांदी में 1,947 रुपये का उछालFebruary 1, 2023Budget 2023: बजट के दिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 158 अंक चढ़ा, निफ्टी फिसलाFebruary 1, 2023Budget 2023: चालू वित्त वर्ष में खाद्य, फर्टिलाइजर, पेट्रोलियम सब्सिडी 5.21 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमानFebruary 1, 2023Budget 2023: सरकार ने मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के आयात पर कस्टम ड्यूटी घटाया
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  खेल  रोहित और गिल के शतक, न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर भारत ICC रैंकिंग में शीर्ष पर
खेल

रोहित और गिल के शतक, न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर भारत ICC रैंकिंग में शीर्ष पर

भाषा भाषा —January 24, 2023 11:21 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

कप्तान रोहित शर्मा के तीन साल में पहले एकदिवसीय शतक के अलावा शुभमन गिल के आक्रामक शतक से भारत ने मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया जिससे वह आईसीसी टीम रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया।

भारत के 386 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम डेवोन कॉनवे की 100 गेंद में 12 चौकों और आठ छक्कों से करियर की सर्वश्रेष्ठ 138 रन की पारी और हेनरी निकोल्स (42) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 106 रन की साझेदारी के बावजूद 41.2 ओवर में 295 रन पर ढेर हो गई।

भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला में तीसरी बार न्यूजीलैंड का क्लीनस्वीप किया है। भारत की ओर से शारदुल ठाकुर (45 रन पर तीन विकेट) ने मध्यक्रम को ध्वस्त किया जबकि कुलदीप यादव (62 रन पर तीन विकेट) ने निचले क्रम को परेशान किया।

भारत ने इससे पहले कप्तान रोहित (85 गेंद में 101 रन, नौ चौके, छह छक्के) के जनवरी 2020 के बाद पहले एकदिवसीय शतक और गिल (78 गेंद में 112 रन, 13 चौके, पांच छक्के) के साथ उनकी पहले विकेट की 212 रन की साझेदारी से नौ विकेट पर 385 रन बनाए।

हार्दिक पंड्या ने भी अंतिम ओवरों में तेजतर्रार पारी खेलते हुए 38 गेंद में तीन छक्कों और इतने ही चौकों से 54 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने पारी की दूसरी ही गेंद पर फिन एलेन (00) का विकेट गंवा दिया जो हार्दिक पंड्या की गेंद को विकेट पर खेल गए।

कॉनवे और निकोल्स ने इसके बाद पारी को संवारा। दोनों ने 15वें ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। निकोल्स ने शारदुल पर दो छक्के मारे जबकि पंड्या और उमरान मलिक की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। कॉनवे ने वाशिंगटन सुंदर पर छक्के के साथ 41 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

रोहित ने इसके बाद गेंद कुलदीप को थमाई और बाएं हाथ के इस स्पिनर ने अपने दूसरे ही ओवर में निकोल्स को पगबधा कर दिया। कॉनवे अगले ओवर में 58 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब युजवेंद्र चहल की गेंद पर विकेटकीपर इशान किशन ने उन्हें स्टंप करने का मौका गंवा दिया।

कॉनवे ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए चहल पर लगातार दो छक्कों के साथ सिर्फ 71 गेंद में शतक पूरा किया। शारदुल ने इसके बाद लगातार गेंदों पर डेरिल मिशेल (24) और कप्तान टॉम लैथम (00) को आउट करके भारत को दोहरी सफलता दिलाई।

शारदुल की बाउंसर पर मैदानी अंपायर ने मिशेल को नॉटआउट करार दिया लेकिन डीआरएस लेने पर पता चला ही गेंद उनके ग्लव्स के छूकर इशान के पास पहुंची थी। शारदुल की अगली गेंद फुलटॉस थी और लैथम इसे मिडऑफ पर सीधे पंड्या के हाथों में खेल गए।

शारदुल के अगले ओवर में ग्लेन फिलिप्स (05) भी गेंद को हवा में लहराकर कोहली को कैच दे बैठे जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 184 रन से पांच विकेट पर 200 रन हो गया।

कॉनवे ने इस बीच आक्रामक तेवर जारी रखे। रोहित ने गेंद उमरान को थमाई और उन्होंने निराश नहीं करते हुए कॉनवे को मिडविकेट पर कप्तान के हाथों कैच करा दिया। टीम का दारोमदार एक बार फिर माइकल ब्रेसवेल (26) और मिशेल सेंटनर (34) की जोड़ी पर था। हालांकि इस जोड़ी के खतरा बनने से पहले ही कुलदीप ने वाइड गेंद पर ब्रेसवेल को स्टंप करा दिया और फिर लॉकी फर्ग्युसन (07) को भी पवेलियन भेजा।

चहल (43 रन पर दो विकेट) ने जेकब डफी (00) और सेंटनर को आउट करके भारत की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद रोहित और गिल ने 26.1 ओवर की अपनी साझेदारी के दौरान न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों को निशाने पर रखा।

गिल ने पारी के आठवें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन पर चार चौके और एक छक्के से 22 रन बनाए जो उनकी फॉर्म को दर्शाता है। गिल ने 12वें ओवर में सेंटनर पर चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया जबकि इसके एक ओवर बाद रोहित ने भी इसी स्पिनर पर छक्के के साथ 50 रन के स्कोर को पार किया।

रोहित और गिल ने मिलकर 22 चौके और 11 छक्के मारे और 25वें ओवर में टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। रोहित और गिल दोनों ने 26वें ओवर में शतक पूरे किए। रोहित ने तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की गेंद पर एक रन के साथ 83 गेंद में 100 रन के आंकड़े को छुआ। टिकनर के इसी ओवर की अंतिम गेंद पर गिल ने चौके के साथ सिर्फ 72 गेंद में शतक पूरा किया। ब्रेसवेल ने टीम को पहली सफलता दिलाई।

रोहित इस स्पिनर की नीची रहती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए। गिल भी टिकनर के अगले ओवर में गेंद को हवा में लहराकर कॉनवे को कैच दे बैठे। इशान (17) ने खाता खोलने के लिए नौ गेंद ली। वह बिलकुल भी सहज नजर नहीं आ रहे थे और अंतत: विराट कोहली (36) के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए।

कोहली अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान अच्छी लय में दिखे लेकिन जेकब डफी की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में मिड ऑफ पर एलेन को कैच दे बैठे।

सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया और सिर्फ 14 रन बनाने के बाद उन्होंने डफी की गेंद पर लांग ऑन पर कॉनवे को कैच थमा दिया। पंड्या और शारदुल (25) ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम का स्कोर 380 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की ओर से डफी और टिकनर ने क्रमश: 100 और 76 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
खेल

वेस्ट हैम ने FA Cup में डर्बी को 2-0 से हराया, मैनचेस्टर यूनाईटेड से होगा अगला मुकाबला

January 31, 2023 10:47 AM IST0
खेल

Hockey WC में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष टीम के कोच रीड ने दिया इस्तीफा

January 30, 2023 4:49 PM IST0
खेल

ICC Women’s U19 T20 WC Final: मां की मेहनत, गुरु की लगन और कुलदीप से प्रेरणा ने अर्चना के सपनों को दिये पंख

January 30, 2023 1:23 PM IST0
खेल

IND Vs ENG Women U19 T20 World Cup Final: भारतीय महिला टीम बनी चैम्पियन, बधाइयों का लगा तांता

January 30, 2023 9:29 AM IST0
अन्य समाचार

Economic Survey 2023: कमोडिटी की कीमतें अधिक होने से और बढ़ सकता है करंट अकाउंट डेफिसिट

January 31, 2023 2:05 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अदाणी समूह इजरायल में मनाएगा सफलता का जश्न, प्रधानमंत्री नेतन्याहू करेंगे शिरकत

January 30, 2023 5:08 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

मंदी में यूरोप ! जर्मनी की अर्थव्यवस्था में चौथी तिमाही में 0.2 फीसदी की गिरावट

January 30, 2023 4:56 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan mosque blast: पेशावर में आत्मघाती बम धमाके में 17 लोगों की मौत, 95 घायल

January 30, 2023 4:26 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Philips Layoffs: Netherlands की कंपनी करेगी 6,000 कर्मचारियों की छंटनी

January 30, 2023 2:48 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Hindenburg vs Adani: अदाणी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा – राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं छुपा सकते धोखाधड़ी

January 30, 2023 10:13 AM IST0

Trending Topics


  • New Income Tax Regime
  • Share Market Update
  • Union Budget 2023 LIVE Updates
  • GST Collection
  • Cigarette Tax Increased
  • Narendra Modi
  • What is cheap & what is Expensive on Budget 2023
  • Inflation
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Budget 2023: छोटे कारोबारियों को मिली सौगात

February 1, 2023 6:33 PM IST

Budget 2023 : महिलाओं को अधिक प्रेफरेंस, रेसिडेंस और ग्रामीण रोजगार योजना भी जेंडर बजट में शामिल

February 1, 2023 6:28 PM IST

Budget 2023: बजट के दिन रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर बंद

February 1, 2023 6:13 PM IST

Budget 2023: विदेश से आयातित कारें होंगी महंगी

February 1, 2023 6:10 PM IST

Budget 2023: आम चुनाव से पहले आम बजट में इनकम टैक्स के मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं को भी सौगात

February 1, 2023 6:02 PM IST

Latest News


  • Budget 2023: छोटे कारोबारियों को मिली सौगात
    by रामवीर सिंह गुर्जर
    February 1, 2023
  • Budget 2023 : महिलाओं को अधिक प्रेफरेंस, रेसिडेंस और ग्रामीण रोजगार योजना भी जेंडर बजट में शामिल
    by सचिन मामपट्टा
    February 1, 2023
  • Budget 2023: बजट के दिन रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.90 प्रति डॉलर पर बंद
    by भाषा
    February 1, 2023
  • Budget 2023: विदेश से आयातित कारें होंगी महंगी
    by भाषा
    February 1, 2023
  • Budget 2023: आम चुनाव से पहले आम बजट में इनकम टैक्स के मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं को भी सौगात
    by भाषा
    February 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59708.08 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59708
1580.27%
निफ्टी59708
1580%
सीएनएक्स 50014848
-880.59%
रुपया-डॉलर81.54
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Indian Hotels Co326.608.67
EIH175.708.12
Bajaj Electrical1149.757.02
Borosil Renew.509.156.61
Brightcom Group26.656.39
Cholaman.Inv.&Fn749.805.99
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Indian Hotels Co326.708.54
EIH175.457.64
Borosil Renew.509.606.86
Bajaj Electrical1148.006.82
Brightcom Group26.706.80
Cholaman.Inv.&Fn749.806.06
आगे पढ़े  

# TRENDING

New Income Tax RegimeShare Market UpdateUnion Budget 2023 LIVE UpdatesGST CollectionCigarette Tax IncreasedNarendra ModiWhat is cheap & what is Expensive on Budget 2023InflationUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us