facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

पीएसए की सित्रों ने किया रणनीति का खुलासा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:22 AM IST

फ्रांस के वाहन विनिर्माता समूह पीएसए ने गुरुवार को भारत में सित्रों के पहले फिजिटल शोरूम की घोषणा की। वर्ष 2021 की पहली तिमाही के दौरान इसके स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के मॉडल – सित्रों सी5 एयरक्रॉस की शुरुआत से पहले यह घोषणा की गई है। भारत में दोबारा प्रवेश करने जा रही फ्रांस की इस वाहन विनिर्माता ने कहा कि वह भारत से वैश्विक स्तर पर सी-क्यूब प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेगी जिसके आधार पर हर साल कम से कम एक कार लाई जाएगी।
वर्ष 2017 में पेरिस में शुरू की गई शहरी खुदरा अवधारणा ला मैसन सित्रों दुनिया भर में फिलहाल 100 से अधिक स्थानों पर मौजूद है। कंपनी ने कहा कि भारत का पहला ला मैसन सिट्रोएन शोरूम गुजरात के अहमदाबाद में होगा जिसका लक्ष्य कार खरीदारी के अनुभव को आकर्षक और डिजिटल रूप से विस्तृत करना होगा। सित्रों इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) रोलैंड बोचारा ने कहा कि इसकी शुरुआत से कंपनी 10 शीर्ष शहरों में 10 शोरूम शुरू करेगी।
सित्रों इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और नेटवर्क विकास) जोएल वेरानी ने कहा कि डीलरशिप विस्तार के दूसरे चरण पर जल्द ही काम शुरू होगा। बोचारा ने कहा कि यह शोरूम कैलेंडर वर्ष 2021 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी की पहली सी5 एयरक्रॉस एसयूवी की शुरुआत से पहले आने वाले हैं। इस कार को प्रीमियम एसयूवी की श्रेणी में रखा जाएगा।
प्रीमियम एसयूवी के साथ अपने सफर की शुरुआत करने जा रहे यूरोप के दिग्गज वाहन समूह – ग्रुप पीएसए ने कहा कि वह एक नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है और इससे उत्पाद लेने वाला भारत पहला बाजार होगा।

Advertisement
First Published - January 22, 2021 | 12:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement