खेल

गोल्ड मेडल पर साधा निशाना, प्रियांश कम्पांउड तीरंदाजी में वर्ल्ड अंडर-21 चैम्पियन बनें

प्रियांश शनिवार को एकतरफा पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को 147-141 से हराकर अंडर-21 विश्व चैम्पियन बनें।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 09, 2023 | 10:55 AM IST

भारतीय तीरंदाज प्रियांश यहां चल रही वर्ल्ड तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे जिससे देश के पदकों की संख्या नौ हो गई। प्रियांश शनिवार को एकतरफा पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को 147-141 से हराकर अंडर-21 विश्व चैम्पियन बनें।

अदिति स्वामी बनी अंडर-18 महिला वर्ल्ड चैम्पियन

इससे पहले उभरती हुई तीरंदाज अदिति स्वामी अमेरिका की लिएन ड्रेक को हराकर अंडर-18 महिला विश्व चैम्पियन बनीं। पिछले महीने विश्व कप में अंडर-18 कम्पाउंउ महिला क्वालीफाइंग रिकॉर्ड बनाने वाली अदिति ने इसी लय को जारी रखते हुए यहां चल रही युवा विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में लिएन को 142-136 से पराजित किया।

Also read: Duleep Trophy: साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराया, फाइनल में वेस्ट जोन से होगा मुकाबला

भारत की झोली में अभी तक आए नौ मेडल

विश्व कप में सीनियर पदार्पण करते हुए अदिति ने पिछले महीने कोलंबिया में टीम कांस्य पदक जीता था। अदिति ने पिछले साल शारजाह में एशिया कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया था। भारत ने अभी तक नौ पदक जीत लिये हैं जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

First Published : July 9, 2023 | 10:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)