facebookmetapixel
Advertisement
Axis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर1 साल से सुस्त ये PSU शेयर दौड़ने वाला है! 40% से ज्यादा का रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा – खरीदोपीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा: FDI और निवेश बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकचीनी शेयरों में आई मिठास! बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश और रेणुका शुगर में 14% तक उछाल; जानिए वजहभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बदला कमिटमेंट रूल्स, गूगल और इंडिगो के प्रस्तावों पर फैसले का इंतजारमिल्की मिस्ट के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! पहले 18% प्रीमियम पर लिस्टिंग, फिर लगातार 2 दिनों से लग रहा 10-10% का अपर सर्किटबैंकों में जमा की रफ्तार 10 साल के हाई पर, डिपॉजिट ग्रोथ 15.4%; कर्ज की मांग भी तेजशिपरॉकेट की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को 35% का फायदा; मुनाफा काट लें या होल्ड करें?आखिरी समय में बनी बात: अमेरिका-कनाडा समझौते के बाद ट्रंप ने हटाया 50% टैरिफबुकमायशो में KKR का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदेगी हिस्सेदारी; जानिए क्या है पूरा प्लान

गोल्ड मेडल पर साधा निशाना, प्रियांश कम्पांउड तीरंदाजी में वर्ल्ड अंडर-21 चैम्पियन बनें

Advertisement

प्रियांश शनिवार को एकतरफा पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को 147-141 से हराकर अंडर-21 विश्व चैम्पियन बनें।

Last Updated- July 09, 2023 | 10:55 AM IST
Archery: Parth Salunkhe created history by winning gold, Team India finished second with a total of 11 medals

भारतीय तीरंदाज प्रियांश यहां चल रही वर्ल्ड तीरंदाजी युवा चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे जिससे देश के पदकों की संख्या नौ हो गई। प्रियांश शनिवार को एकतरफा पुरुष अंडर-21 व्यक्तिगत फाइनल में स्लोवेनिया के अलजाज ब्रेंक को 147-141 से हराकर अंडर-21 विश्व चैम्पियन बनें।

अदिति स्वामी बनी अंडर-18 महिला वर्ल्ड चैम्पियन

इससे पहले उभरती हुई तीरंदाज अदिति स्वामी अमेरिका की लिएन ड्रेक को हराकर अंडर-18 महिला विश्व चैम्पियन बनीं। पिछले महीने विश्व कप में अंडर-18 कम्पाउंउ महिला क्वालीफाइंग रिकॉर्ड बनाने वाली अदिति ने इसी लय को जारी रखते हुए यहां चल रही युवा विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में लिएन को 142-136 से पराजित किया।

Also read: Duleep Trophy: साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराया, फाइनल में वेस्ट जोन से होगा मुकाबला

भारत की झोली में अभी तक आए नौ मेडल

विश्व कप में सीनियर पदार्पण करते हुए अदिति ने पिछले महीने कोलंबिया में टीम कांस्य पदक जीता था। अदिति ने पिछले साल शारजाह में एशिया कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रजत पदक भी अपने नाम किया था। भारत ने अभी तक नौ पदक जीत लिये हैं जिसमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 10:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement