facebookmetapixel
Advertisement
DBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Today: GIFT Nifty ने दिए गिरावट के संकेत, आज इन शेयरों पर रहेगी सबकी नजरअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमेंबड़ी कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम? CCI को संसद की सख्त सलाह, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगी सुरक्षाकैंसर इलाज में Lupin की नई रणनीति! 2 ऑन्कोलॉजी प्रोग्राम हुए अलग, Kaveri Therapeutics जुटाएगी फंडStocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन

Duleep Trophy: साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराया, फाइनल में वेस्ट जोन से होगा मुकाबला

Advertisement

फाइनल में South Zone का सामना गत चैम्पियन West Zone से होगा जिससे यह 2022 खिताबी भिड़ंत का दोहराव होगा

Last Updated- September 19, 2023 | 3:29 PM IST
South Zone edge out North in intense finish, face West in repeat of 2022 final
PTI

तमिलनाडु के आर साई किशोर ने शनिवार को यहां बारिश से बाधित दलीप ट्राफी सेमीफाइनल के अंतिम रोमांचक दिन शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया जिससे साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को दो विकेट से पराजित कर दिया।

फाइनल में साउथ जोन का सामना गत चैम्पियन वेस्ट जोन से होगा जिससे यह 2022 खिताबी भिड़ंत का दोहराव होगा।

आसमान बादलों से भरा था, 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ जोन ने मयंक अग्रवाल की 54 और कप्तान हनुमा विहारी की 43 रन की पारी से इसके करीब पहुंचने की ओर कदम बढ़ाए। लेकिन हर्षित राणा (84 रन देकर तीन विकेट), बलतेज सिंह (47 रन देकर दो विकेट) और वैभव अरोड़ा (46 रन देकर दो विकेट) ने अपनी टीम को समय पर विकेट दिलाकर दबाव बनाया जबकि उत्तर के कप्तान जयंत यादव ने मयंक अग्रवाल का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

बारिश के कारण दो बार खेल में खलल डली। इसमें से एक बार तो खेल करीब दो घंटे तक रूका रहा जो अंतिम सत्र से पहले था।

साउथ जोन को तब जीत के लिए 32 रन की दरकार थी। रिकी भुई (34 रन) और तिलक वर्मा (25 रन) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। पांच विकेट बचे थे लेकिन उन्हें जीत तक पहुंचने से पहले कुछ मुश्किल क्षणों का सामना करना पड़ा।

राणा और बलतेज के दोहरे झटकों से साउथ जोन का स्कोर आठ विकेट पर 213 रन हो गया था, टीम ने महज 22 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये।

साई किशोर ने नाबाद 15 रन बनाकर फिनिशर की भूमिका निभायी। दबाव में खेली गयी उनकी इस पारी में दो छक्के जड़े थे। साउथ जोन ने दिन की शुरुआत में बिना विकेट गंवाये 21 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement