facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोना-चांदी की चाल तय करेंगे फेड, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेलUpcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतर

फीफा विश्व कप फाइनल की रात चमकेगा बाजार, स्पेन-अर्जेंटीना मैच से कारोबारियों की होगी ताबड़तोड़ कमाई

Advertisement

एक्सपर्ट के मुताबिक, स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा विश्व कप फाइनल से भारत में रेस्तरां, मल्टीप्लेक्स, फूड डिलीवरी और विज्ञापन बाजार में ताबड़तोड़ कमाई की उम्मीद है

Last Updated- July 18, 2026 | 9:36 AM IST
FIFA World Cup Final
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अमेरिका में न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी के पास ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा

FIFA World Cup Final: पिछले लगभग 39 दिनों से दुनिया में खेल प्रेमियों पर चढ़ा फीफा विश्व कप फुटबॉल का खुमार अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दरअसल रविवार देर रात होने वाले स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा विश्व कप फाइनल मुकाबला न केवल फुटबॉल मैदान पर रोमांच बढ़ाएगा बल्कि मैदान से बाहर भी इसका जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोलेगा। यह बड़ा मैच रेस्तरां, पब, मल्टीप्लेक्स, फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म और क्विक कॉमर्स कंपनियों के लिए ताबड़तोड़ कारोबार का मौका दे सकता है। इसकी वजह साफ है क्योंकि  फुटबॉल प्रेमी और खासकर इन दोनों टीमों का समर्थन करने लोग बड़े पर्दे पर मैच देखने या घर पर ही जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।

अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार इस बढ़ी मांग का फायदा उठाने की तैयारी कर रहे हैं। सेमी-फाइनल में अच्छी भीड़ जुटने के बाद मल्टीप्लेक्स संचालक अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद कर रहे हैं जबकि रेस्तरां और बार ग्राहकों की संख्या में भारी इजाफे के ले अपनी तैयारियां दुरुस्त रख रहे हैं। खासकर उन शहरों में जहां अधिकारियों ने इनके खुलने के समय में ढील दी है। क्विक कॉमर्स और फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म ने भी देर रात चलने वाले इस उत्साह और उमंग के मौके पर ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी छूट और अन्य सौगातों की बरसात कर रहे हैं।

इस बढ़े हुए उत्साह का असर विज्ञापन पर होने वाले खर्च में भी दिखा है। इस क्षेत्र से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक फाइनल के लिए विज्ञापन की दरें टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों के दौरान 2.5 लाख रुपये (10-सेकंड के स्पॉट के लिए) से दस गुना बढ़कर 25 लाख रुपये हो गई हैं। हालांकि, ये दरें क्रिकेट विश्व कप मैचों की तुलना में कम हैं जहां टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में 10-सेकंड के स्पॉट के लिए विज्ञापन की दरें आम तौर पर 30 लाख रुपये से शुरू होती हैं।

नैशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) को उम्मीद है कि फीफा विश्व कप फाइनल से रेस्तराओं को बढ़िया कारोबार करने का मौका मिलेगा। हैदराबाद और बेंगलूरु को सबसे ज़्यादा फायदा होने की संभावना है क्योंकि राज्य के अधिकारियों ने रेस्तरां और पब के खुलने का समय बढ़ा दिया है।

एनआरएआई ट्रस्टी अनुराग कटियार ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस रविवार की रात रेस्तरां और पब मालिकों के लिए कारोबार का एक बड़ा मौका साबित होगा क्योंकि फीफा विश्व कप फाइनल में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। खासकर बेंगलूरु और हैदराबाद में काफी लोग बाहर निकलेंगे क्योंकि वहां रेस्तरां के खुले रहने के समय में ढील दी गई है। बार और पब जहां आम तौर पर रविवार की शाम कम भीड़ होती है वहां फीफा फाइनल के कारण कारोबार में 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दिख सकती है ’

कटियार ने कहा कि रविवार की रात क्लाउड किचन का कारोबार दोगुना हो सकता है जबकि डाइन-इन रेस्तरां (जहां ग्राहक बैठक खाना खाते हैं) के कारोबार में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

कटियार ने कहा,‘चूंकि, मैच आधी रात के बाद शुरू होगा इसलिए रोल, फ्राइज, सैंडविच, बर्गर और पिज्जा के ऑर्डर अधिक आने की उम्मीद है।’

बेंगलूरु में रेस्तराओं को देर रात तक खुले रहने की इजाजत दी गई है। आतिथ्य क्षेत्र ने राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि इससे कारोबार पर अच्छा असर पड़ेगा। इस उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि बेंगलूरु में रेस्तरां देर रात तक खुले रह सकते हैं। जिस तेजी और तत्परता से यह फैसला लिया गया वह स्वागत योग्य है।

Also Read: FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किल

जस्टबीएलआर समूह के संस्थापक एवं एनआरएआई के बेंगलूरु चैप्टर प्रमुख पी एम अनंत नारायण ने कहा, ‘इन तीन रातों में बेंगलूरु के रेस्तरां और रेस्टोबार में लोगों की भारी भीड़ देखी गई जिससे कारोबार में भार भरकम इजाफा हुआ है। राज्य के लिए जीएसीट संग्रह में बढ़ोतरी हुई है और इस उद्योग में काम करने वाले हजारों लोगों के लिए कमाई के मौके हाथ लगे हैं।’

नारायण ने आगे कहा,‘इस पहल की कामयाबी दिखाती है कि जब सरकार और उद्योग मिलकर काम करते हैं तो कुछ भी मुमकिन हो सकता है। हमें उम्मीद है कि इससे दूसरे राज्य भी बड़े खेल, सांस्कृतिक आयोजनों और मनोरंजन कार्यक्रमों के मौके पह ऐसे कदम उठाएंगे।’

मल्टीप्लेक्स संचालक भी टिकट बिक्री बढ़ाने के लिए लोगों के साथ मिलकर खेल देखने के प्रति बढ़ते रोमांच का भरपूर लाभ उठाने में भिड़ गए हैं।

पीवीआर आईनॉक्स के मुख्य कार्याधिकारी (राजस्व एवं संचालन) गौतम दत्ता ने कहा,‘बड़े पर्दे पर बड़े खेल आयोजन दिखाने की हमारी पहल को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। ऑक्यूपेंसी दर 42 प्रतिशत से अधिक रही है। यह दिखाता है कि लोग बड़े आयोजनों और एक जगह जमा होकर इनका मजा लेने में कितनी दिलचस्पी रखते हैं। हमें खुशी है कि पीवीआर आईनॉक्स खेल प्रमियों के लिए इन पलों (फीफा विश्व कप) को एक साथ अनुभव करने की पसंदीदा जगह बनी हुई है। हम देश भर के दर्शकों के लिए ऐसे और भी कई शानदार खेल आयोजन लाने को लेकर उत्साहित हैं।’

पीवीआर आईनॉक्स ने मुंबई, दिल्ली, बेंगलूरु, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई समेत 53 शहरों में 100 से अधिक पर्दों पर विश्व कप मैच दिखाए हैं।

सिनेपोलिस इंडिया में भी जबरदस्त मांग देखी गई है। सेमी-फाइनल के दौरान आधी रात को मैच शुरू होने के बावजूद ऑक्यूपेंसी दर 90 परसेंट तक पहुंच गई थी।

सिनेपोलिस इंडिया में व्यवसायीकरण प्रमुख आशिष मिश्रा ने कहा, ‘लीग मैचों में भी लोगों की भारी दिलचस्पी देखी गई। दो सेमी-फाइनल के लिए हमने लगभग 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी जबकि मैच आधी रात को शुरू हुए थे। अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल के साथ यह कार्यक्रम जितना बड़ा हो सकता था उतना बड़ा हो गया है और बुकिंग को लेकर मिल रहे रुझान भी इसकी पुष्टि करते हैं।’

 मिश्रा ने कहा कि कंपनी उन खास मल्टीप्लेक्स में और पर्दे (स्क्रीन) जोड़ने पर विचार कर रही है जहां मांग अधिक रहती है। साथ ही, उन्होंने क्विक-सर्व फूड और बेवरेज मेनू भी शुरू किया है ताकि दर्शक मैच के दौरान कोई भी अहम पल का लुत्फ उठाने से न चूक जाएं।

क्विक कॉमर्स और फूड डिलिवरी कंपनियां मैच की रात होने वाली खरीदारी का फायदा उठाने के लिए छूट और और ब्रांड साझेदारी जैसे उपायों का सहारा ले रही हैं।

जेप्टो ने अपने ऐप पर ‘स्ट्रीट फुटबॉल’ कैंपेन शुरू किया है जो 20 जुलाई तक चलेगा। इसमें उपयोगकर्ता खास माइलस्टोन पूरे कर हिस्सा लेने वाले विक्रेता से तुरंत छूट और इनाम पा सकते हैं। जेप्टो ने निविया के साथ साझेदारी की है। यह प्लेटफॉर्म निविया पुरुषों के लिए उत्पादों पर भी छूट दे रही है। 299 रुपये या उससे अधिक के उत्पाद खरीदने वाले ग्राहक लकी ड्रॉ में भी हिस्सा ले सकते हैं जिसमें वे स्पेन में रियल मैड्रिड के होम मैच के टिकट और क्लब का ऑफिशियल मर्चेंडाइज जीत सकते हैं।

स्विगी इंस्टामार्ट और एमेजॉन नाउ 99 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर निःशुल्क डिलिवरी दे रहे हैं। वहीं, एमेजॉन नाउ मैच की रात खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए चिप, कोल्ड ड्रिंक्स, रेडी-टू-ईट मील और चॉकलेट जैसे उत्पादों पर डिस्काउंट दे रही है।

फ़ूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म फुटबॉल प्रशंसकों के साथ जुड़ने पर भी ध्यान दे रहे हैं। जोमैटो चुनिंदा सामान पर 50 प्रतिशत तक छूट दे रही है।

Advertisement
First Published - July 18, 2026 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement