facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Advertisement

रविवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20-30 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है

Last Updated- July 19, 2026 | 10:32 AM IST
Rain
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: PTI

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आने वाला हफ्ता राहत भरा हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रफ्तार तेज होने वाली है, जिससे दिल्ली में आने वाले दिनों में अच्छी और व्यापक बारिश देखने को मिल सकती है। आज यानी रविवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

तापमान की बात करें तो आज राजधानी का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।

देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मानसून का हाल?

मौसम विभाग ने देश के एक बड़े हिस्से में मानसून के पूरी तरह सक्रिय रहने की बात कही है, जिसके चलते कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

  • उत्तर भारत: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे वहां अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और लैंडस्लाइड (भूस्खलन) का खतरा बढ़ गया है।
  • मध्य और पूर्वी भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी व्यापक रूप से पानी बरसेगा। वहीं पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा बिहार, ओडिशा और झारखंड में भी भारी बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

Also Read: दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतरा

  • पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत पूरे पूर्वोत्तर में हफ्ते भर अच्छी बारिश होगी। पश्चिमी हिस्से में कोंकण, गोवा और गुजरात के साथ-साथ महाराष्ट्र के कई इलाकों में बादल बरसेंगे।
  • दक्षिण भारत: कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी मानसून का असर दिखेगा। यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है।

यहां अभी झेलनी होगी थोड़ी गर्मी

एक तरफ जहां देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून मेहरबान है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी थोड़ी राहत के लिए इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू (हीटवेव) जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

Advertisement
First Published - July 19, 2026 | 10:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement