facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

IPL 2023: कई मायनों में अनूठा रहा आईपीएल

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 11:10 PM IST

वर्ष 2023 की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का समापन बहुत रोमांचक रहा और इस बहुचर्चित टी-20लीग के 16वें संस्करण के दौरान अनेक नए रिकॉर्ड बने।

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच फाइनल मैच से पहले तक इस सीजन में 3,248 अवसरों पर गेंद सीमा रेखा के पार गई। इनमें 1,105 छक्के और 2,143 चौके शामिल हैं।

पहली बार दो खिलाड़ियों ने लगातार दो शतक लगाए

यह सीजन लंबे-लंबे स्कोरों के लिए भी याद किया जाएगा। इस बार 200 से अधिक रनों का स्कोर भी कई बार बना और कई अवसरों पर इतने बड़े लक्ष्य का पीछा भी किया गया। इस बार जहां 12 बार शतक लगे वहीं पहली बार दो खिलाड़ियों ने लगातार दो शतक लगाए।

यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी रहे गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) के विराट कोहली। इन दोनों ने क्रमश सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और आरसीबी तथा एसआरएच और गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह सफलता हासिल की।

विशेषज्ञों के मुताबिक नए ‘इंपैक्ट नियम’ के कारण भी इस बार मैचों में ढेर सारे रन बने। इस नियम की बदौलत टीमें खेल के दौरान किसी भी समय इंपैक्ट प्लेयर को मैदान में उतार सकती हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर दीप दासगुप्ता कहते हैं, ‘इस नियम के बाद यह 12 खिलाड़ियों वाला खेल बन गया है। खेलने वाले 11 खिलाड़ियों की सूची टॉस के बाद साझा की जाती है इसलिए रणनीतिक पहलू भी छिन जाता है। नियम लाभदायक है मगर इसे बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलावों की जरूरत है।’

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement