facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO: SEBI ने तीन फर्मों को दी हरी झंडी, बाजार से ₹1,200 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये कंपनियांRupee at record low: रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 1 डॉलर की कीमत 96 के पारक्रेडिट स्कोर बढ़ाने का सीक्रेट: ये 3 आसान आदतें दिलाएंगी हर लोन की मंजूरी, एक्सपर्ट से समझें तरीका‘अमेरिका पर भरोसा नहीं, बातचीत तभी होगी जब वॉशिंगटन गंभीर हो’, दिल्ली में बोले ईरानी विदेश मंत्री26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून; उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्टExplainer: किस पेंशन पर कितना देना होता है टैक्स? ITR फाइल करने से पहले जानना जरूरीभारत को 2037 तक अर्बन इंफ्रा में ₹80 लाख करोड़ निवेश की जरूरत: रिपोर्टअगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड होंगे L&T, Havells समेत कई बड़े शेयर, निवेशकों को मिलेगा कैश रिवॉर्डPM Modi UAE Visit: यूएई में पीएम मोदी का बड़ा बयान, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच शांति की पहल में भारत आगेक्या भारतीय बाजार से और पैसा निकालेंगे विदेशी निवेशक? जानिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी

कोको गॉफ बनी अमेरिकी ओपन चैंपियन, पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता

Advertisement

मैच में सबालेंका ने 49 जबकि गॉफ ने केवल 19 बेजा गलतियां की। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गॉफ को 83 अंक अर्जित करने के लिए केवल 13 विनर की जरूरत पड़ी।

Last Updated- September 10, 2023 | 12:41 PM IST
coco gauff

अमेरिका की कोको गॉफ ने आर्यना सबालेंका के खिलाफ अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अपने करियर का पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। फ्लोरिडा की रहने वाली 19 वर्षीय खिलाड़ी गॉफ ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 2-6, 6-3, 6-2 से जीत हासिल की।

इस प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका का इस हार के बावजूद सोमवार को जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में ईगा स्वियातेक की जगह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनना तय है । छठी वरीयता प्राप्त गॉफ ने मैच के बाद कहा,‘‘ मैं इस समय खुशी से सरोबार हूं और थोड़ा राहत भी महसूस कर रही हूं। क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो इस बार मैं अन्य लोगों के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए जीतना चाहती थी।’’

सेरेना विलियम्स के बाद गॉफ अमेरिका की पहली किशोरी 

सेरेना विलियम्स के 1999 में खिताब जीतने के बाद गॉफ अमेरिका की पहली किशोरी हैं जो किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में महिला एकल की चैंपियन बनी। गॉफ का मैच देखने के लिए कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थी जिनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हैं, जिन्होंने बाद में इस खिलाड़ी के लिए बधाई संदेश भी भेजा। गॉफ को चैंपियन बनने पर चमचमाती ट्रॉफी और 30 लाख डॉलर की इनामी राशि मिली। नोवाक जोकोविच और दानिल मेदवेदेव के बीच होने वाले पुरुष एकल के फाइनल के विजेता को भी इतनी ही पुरस्कार राशि मिलेगी। गॉफ इस जीत से विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका के लिए राहत की बात यही है कि वह विश्व की शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी बन जाएगी।

ये भी पढ़ें-नेमार ने तोड़ दिया पेले का रिकॉर्ड, बने ब्राजील के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

सबालेंका ने कहा,‘‘ यह भी एक उपलब्धि है और यही वजह है कि मैं बहुत अधिक दुखी नहीं हूं। मैं निश्चित तौर पर इसका जश्न मनाऊंगी। ’’ मैच में सबालेंका ने 49 जबकि गॉफ ने केवल 19 बेजा गलतियां की। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गॉफ को 83 अंक अर्जित करने के लिए केवल 13 विनर की जरूरत पड़ी। इस तरह से देखा जाए तो सबालेंका ने अपनी गलतियों से मैच गंवाया। उन्होंने कहा,‘‘कुछ अवसरों पर मैं भावुक हो सकती हूं। कोर्ट पर आज मैं कुछ ज्यादा ही सोच रही थी और मैंने उन अंको को भी गंवाया जिन्हें मुझे हासिल करना चाहिए था।’’

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 12:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement