facebookmetapixel
Advertisement
देशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनबंदरगाह पर नहीं, बाहर फंसा कारोबार! JNPA में जाम से सामने आई सप्लाई चेन की बड़ी कमजोरीCrude Oil Price: तेल बाजार में मचा हड़कंप! अमेरिका-ईरान टकराव के बीच ब्रेंट 79 डॉलर के पारAI Agent बढ़ेंगे, लेकिन खर्च कैसे घटेगा? TCS CEO ने बताया पूरा प्लानStock Market Today: US-Iran तनाव से शेयर बाजार पर दबाव! GIFT Nifty टूटा; कच्चे तेल की कीमतों में 4% की छलांगIT सेक्टर में LTIMindtree का दमदार प्रदर्शन, रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों बढ़ेRetail Sector: सोना महंगा फिर भी रिकॉर्ड खरीदारी! Q1 में किस रिटेल सेक्टर ने मारी बाजी?हॉस्पिटल शेयर महंगे हुए तो निवेशकों ने ढूंढ लिया नया मौका, 6 अरब डॉलर का निवेशसरकार के रडार पर ऑडिट सिस्टम! नए वैश्विक नियमों से कंपनियों की बढ़ सकती है जवाबदेहीटेलीकॉम के बाद अब इन 3 कारोबारों पर बड़ा दांव लगाएगी Airtel, सुनील मित्तल ने बताया भविष्य का पूरा प्लान

Champions Trophy: क्रिकेट अब भी धर्म, कमाई दन-दनादन

Advertisement

देश में डिजिटल मीडिया और स्मार्टफोन की बढ़ती पैठ के बीच अब भारतीयों को स्मार्टफोन और लैपटॉप पर ही लाइव मैच देखना रास आने लगा है।

Last Updated- March 07, 2025 | 10:46 PM IST

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को विराट कोहली की दमदार पारी ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे डाली। यह पहला मौका नहीं था जब क्रिकेट की दुनिया के किंग कहलाने वाले कोहली ने भारत के लिए फाइनल का दरवाजा खोला हो। इस दौर की दो सबसे धाकड़ टीमों के इस मुक़ाबले ने दर्शकों के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर एक वक्त तो 66.9 करोड़ दर्शक इस रोमांचक मुकाबला देख रहे थे।

देश में डिजिटल मीडिया और स्मार्टफोन की बढ़ती पैठ के बीच अब भारतीयों को स्मार्टफोन और लैपटॉप पर ही लाइव मैच देखना रास आने लगा है। कभी टीवी पर चिपके रहने वाले लोग अब इससे दूरी बनाने लगे हैं।

लैपटॉप और स्मार्टफोन पर मैच देखने वाले लोग आसानी से कोई भी आंकड़ा देख सकते हैं, मैच के दौरान चलने वाले क्विज का जवाब देकर पुरस्कार जीत सकते हैं, कैमरे के अलग-अलग ऐंगल से मैच का लुत्फ उठा सकते हैं और अपनी पसंदीदा भाषा में कमेंट्री भी सुन सकते हैं। दर्शकों की पसंद पूरी करने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी हर जतन कर रहे हैं। उन प्लेटफार्म पर दर्शक कम कीमत में या मुफ्त में भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का लुत्फ ले सकते हैं, जिसे देखकर भी लोग डिजिटल मीडिया का रुख कर रहे हैं।

डेलॉयट और फेडरेशन ऑफ इंडियन फैंटसी स्पोर्ट्स (फिफ्स) की एक हालिया रिपोर्ट कहती है कि वित्त वर्ष 2024 में भारत में प्रशंसकों की भागीदारी 21,400 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2029 तक सालाना 12 फीसदी चक्रवृद्धि के साथ आंकड़ा 38,400 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024 में कंटेंट स्ट्रीमिंग और विज्ञापन से 4,200 करोड़ रुपये कमाई होने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2029 तक दोगुनी से भी पार 10,000 करोड़ रुपये हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 89 फीसदी भारतीय खेल प्रेमियों को लगता है कि उभरती तकनीक ने उनका खेल देखने का अनुभव काफी बढ़ाया है।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement