facebookmetapixel
Advertisement
Meta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमानNandan Foods में हिस्सेदारी खरीदेगा L Catterton, 3 करोड़ डॉलर निवेश की तैयारीHilton का भारत पर बड़ा दांव, दिल्ली से गोवा तक बढ़ाएगी Luxury Hotels का नेटवर्क

भारत में करेंसी नोट का सफर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:47 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत के करेंसी नोटों पर महात्मा गांधी के मौजूदा चित्र के अलावा भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर को शामिल करने का अनुरोध किया है।  केजरीवाल ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। भारत को समृद्ध बनाने का प्रयास देवी-देवताओं के आशीर्वाद से ही सफल होगा।

अशोक स्तंभ वाले बैंक नोट 
भारत की आजादी के बाद पहला बैंक नोट 1949 में जारी किया गया था, जो एक रुपये का नोट था। इन नोटों की वॉटरमार्क विंडो में सारनाथ का अशोक स्तंभ था जो यूनाइटिड किंगडम के महाराजा किंग जार्ज पंचम की तस्वीर के स्थान पर लगाया गया था। साल 1951 से नए नोटों पर जारीकर्ता का नाम, मूल्यवर्ग और गारंटी वाली धारा हिंदी में छापी गई थी। साल 1970 में जारी नोटों पर हिंदी में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा गया था। अक्टूबर 1987 में महात्मा गांधी की तस्वीर और अशोक स्तंभ वॉटरमार्क वाला 500 रुपये का बैंक नोट पेश किया गया था। इस नोट की अब तक तीन श्रृंखलाएं पेश की जा चुकी हैं।  
महात्मा गांधी श्रृंखला, 1996
इस श्रृंखला के नोटों में सामने की ओर अशोक स्तंभ की जगह पर महात्मा गांधी का चित्र लगाया गया था। अशोक स्तंभ को वॉटरमार्क विंडो के बगल में (बाईं ओर) स्थानांतरित कर दिया गया था। इन बैंक नोटों में गांधी वॉटरमार्क के साथ-साथ उनकी तस्वीर भी थी। इन नोटों के मूल्यवर्ग 5 से 1,000 रुपये तक थे और ये 1996 से 2001 तक पेश किए गए थे।
महात्मा गांधी श्रृंखला, 2005
यह श्रृंखला रुपये 10, 20, 50, 100, 500 और 1,000 के मूल्यवर्ग में जारी की गई थी। इनमें नए सुरक्षा फीचर भी शामिल थे। ये नोट अगस्त, 2005 से अगस्त, 2006 तक पेश किए गए थे। सरकार के नोटबंदी की घोषणा करने के बाद इस श्रृंखला के अंतर्गत आने वाले 500 और 1,000 रुपये की नोटों की कानूनी निविदा 8 नवंबर, 2016 की मध्यरात्रि से वापस ले ली गई थी। 
महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला, नवंबर 16
ये नोट नोटबंदी के बाद जारी किए गए। ये नोट अपेक्षाकृत छोटे हैं। इस नोट के डिजाइन को देश में ही विकसित किया गया है। इन डिजाइनों में भारत के इतिहास और संस्कृति की झलक दिखती है। इन नोटों में चटक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इससे ये नोट अधिक आकर्षक हो गए हैं। इस श्रृंखला में पहली बार नए मूल्यवर्ग का नोट आया। यह 2,000 रुपये का नोट है और इसके डिजाइन का विषय मंगलयान मार्स ऑर्बिटर मिशन है।

Advertisement
First Published - October 28, 2022 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement