facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

आरबीआई गवर्नर व देश के अग्रणी बैंकर आज करेंगे समिट का समापन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:40 PM IST

बिजनेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई समिट का आखिरी दौर बुधवार को होगा और इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले विभिन्न मसलों पर अपनी बात रखेंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि इनसे निपटने के लिए केंद्रीय बैंक की क्या योजना है। इसके अलावा अग्रणी बैंकरों का पैनल भारतीय बैंकिंग के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
कोरोनावायरस महामारी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालने के कारण हाल में कार्यकाल में तीन साल का विस्तार पाने वाले आरबीआई गवर्नर बिजनेस स्टैंडर्ड के सलाहकार संपादक तमाल बंद्योपाध्याय के साथ आरबीआई मुख्यालय से चैट भी करेंगे। यह कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा।
हम उम्मीद कर सकते हैं कि आरबीआई गवर्नर अहम मसलों जैसे असाधारण मौद्रिक प्रोत्साहन से सामान्यीकरण, महंगाई (जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और सरकार ने हालांकि कर में कटौती की है), अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बॉन्ड खरीद कार्यक्रम में कटौती व उस वजह से होने वाले उतारचढ़ाव के अलावा क्रेडिट की सुस्त रफ्तार आदि पर अपनी राय सामने रखेंगे।
आरबीआई गवर्नर के साथ बहुप्रतीक्षित चैटिंग बैंकरों के पैनल के साथ भी जुड़ेगी और नौ दिन तक चली (11 सत्र) बीएस-बीएफएसआई समिट का समापन हो जाएगा।
बैंकरोंं के पैनल में भारतीय बैंंकिंग उद्योग के दिग्गज शामिल होंगे। भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा, ऐक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ अमिताभ चौधरी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एमडी व सीईओ राजकिरण राय जी, सिटीबैंंक इंडिया के सीईओ आशु खुल्लर, आईडीबीआई बैंक के एमडी व सीईओ राकेश शर्मा और आईडीएफसी फस्र्ट बैंक के एमडी व सीईओ वी वैद्यनाथन जैसे बैंकरों का पैनल ‘इंडियन बैंकिंग : पास्ट इम्पर्फेक्ट, प्रजेंट टेंस बट फ्यूचर ब्राइट’ विषय पर अपनी बात रखेगा। बीएफएसआई समिट की चारों तरफ काफी चर्चा हुई – ऑनलाइन और बिजनेस स्टैंडर्ड के अखबारों में। साथ ही इसके ऑनलाइन कवरेज पर काफी चर्चा देखने को मिली और ये सबसे ज्यादा पढ़े व देखे गए।

Advertisement
First Published - November 9, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement