facebookmetapixel
Advertisement
चीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामाल

एसईजेड कानून के तहत प्रस्तावित कर छूट में व्यवधान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:43 PM IST

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिए प्रस्तावित परिवर्धित कानून को लेकर चिंता जताई है। इसके तहत इन केंद्रों में इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को प्रत्यक्ष कर में कुछ छूट की पेशकश की गई है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

वाणिज्य विभाग के नए मसौदा विकास (उद्यम और सेवाएं) केंद्र (देश) विधेयक, 2022 के तहत प्रस्ताव किया गया है कि इन केंद्रों में स्थापित सभी नई इकाइयों के लिए आयकर अधिनियम की धारा 115बीएबी के तहत 15 प्रतिशत रियायती कॉर्पोरेट कर दरों का प्रावधान होगा। रियायती कर की दर कुछ शर्तों के साथ पुरानी इकाइयों पर भी लागू होगी।
उपरोक्त उल्लिखित एक व्यक्ति ने कहा, ‘मंत्रालय इन विकास केंद्रों में इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों को किसी तरह के कर छूट की पेशकश किए जाने के खिलाफ है। उसे इससे राजस्व के नुकसान का डर है।’सिर्फ विकास केंद्रों में इस तरह की छूट दिए जाने से अन्य विभागों के सामने ऐसी स्थिति खड़ी हो सकती है कि वे भी राहत दें और इससे सभी कंपनियों को छूट देने को लेकर बहस छिड़ सकती है।

इस सिलसिले में वित्त मंत्रालय को भेजे गए ई-मेल का कोई उत्तर नहीं मिल सका। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा रियायती कर की दर का प्रस्ताव कोई नई पहल नहीं है, जिस पर केंद्र सरकार विचार कर रही है।  इसके पीछे विचार यह है कि भारत के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 साल पहले  घोषणा की थी कि कोई भी नई घरेलू कंपनी अगर विनिर्माण में नया निवेश करती है तो उसके पास आयकर अधिनियम की धारा 115 बीएबी के तहत 15 प्रतिशत कर भुगतान का विकल्प होगा। बहरहाल उसके बाद उन्हें इस प्रोत्साहन के अलावा किसी अन्य योजना का लाभ लेने की छूट नहीं होगी। इस तरह की कंपनियों को मार्च 2024 के पहले उत्पादन शुरू करना होगा। वाणिज्य विभाग चाहता है कि इसे देश विधेयक के तहत कुछ और वर्षों 2032 तक के लिए बढ़ाया जाए। 
वाणिज्य व राजस्व विभागों के बीच इन प्रमुख कर प्रावधानों को लेकर आम राय न होने की वजह से इस अहम देश विधेयक को संसद के दोनों सदनों में पारित कराने में देरी हो सकती है। नए कानून  की घोषणा वित्त मंत्री सीतारमण ने फरवरी में पेश केंद्रीय बजट में की थी।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘वाणिज्य एवं वित्त मंत्रालयों के बीच इस मसले पर कुछ दौर की चर्चा हुई है। इसके बावजूद मतभेद बना हुआ है।  वित्त मंत्रालय इस  पर लिखित प्रतिक्रिया वाणिज्य मंत्रालय को  एक सप्ताह पहले दी थी। 

Advertisement
First Published - August 10, 2022 | 11:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement