राजनीति

PM Modi Cabinet List: जेपी नड्डा और चिराग पासवान कैबिनेट में शामिल, किसे मिली जगह और कौन हुआ ऑउट, देखें पूरी लिस्ट

नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह में नवनियुक्त मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Published by
निशा आनंद   
Last Updated- June 10, 2024 | 11:54 AM IST

PM Modi Cabinet List: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 30 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।

मंत्रियों की लिस्ट (Ministers List) में इस बार जगह नहीं बना पाने वाले सदस्यों में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं, जो लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी सीट से जीत नहीं सके। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोहर लाल खट्टर और चिराग पासवान कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं।

मोदी ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आज शाम हुए समारोह में मैंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मैं और मंत्रिपरिषद के मेरे सहयोगी, 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

कुल 72 मंत्रियों ने ली शपथ

बता दें कि कुल मिलाकर 72 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री (MoS) और पांच स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री शामिल हैं।

हाल ही में संपन्न हुए लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने बल पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई। इसलिए इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कई सदस्यों को मंत्री परिषद की लिस्ट में शामिल किया गया है।

मोदी सरकार में 72 केंद्रीय मंत्रियों की पूरी सूची

S.No Name
1 Raj Nath Singh
2 Amit Shah
3 Nitin Jairam Gadkari
4 Jagat Prakash Nadda
5 Shivraj Singh Chouhan
6 Nirmala Sitharaman
7 Subrahmanyam Jaishankar
8 Manohar Lal
9 HD Kumaraswamy
10 Piyush Goyal
11 Dharmendra Pradhan
12 Jitan Ram Manjhi
13 Rajiv Ranjan Singh alias Lalan Singh
14 Sarbananda Sonowal
15 Virendra Kumar
16 Kinjarapu Rammohan Naidu
17 Pralhad Joshi
18 Jual Oram
19 Giriraj Singh
20 Ashwini Vaishnaw
21 Jyotiraditya M. Scindia
22 Bhupender Yadav
23 Gajendra Singh Shekhawat
24 Annpurna Devi
25 Kiren Rijiju
26 Hardeep Singh Puri
27 Mansukh Mandaviya
28 G Kishan Reddy
29 Chirag Paswan
30 C R Patil

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

S.No Name
1 Rao Inderjit Singh
2 Jitendra Singh
3 Arjun Ram Meghwal
4 Jadhav Prataprao Ganpatrao
5 Jayant Chaudhary

राज्य मंत्री

S.No Name
1 Jitin Prasada
2 Shripad Yesso Naik
3 Pankaj Chaudhary
4 Krishan Pal
5 Ramdas Athawale
6 Ram Nath Thakur
7 Nityanand Rai
8 Anupriya Patel
9 V. Somanna
10 Chandra Sekhar Pemmasani
11 SP Singh Baghel
12 Sushri Sobha Karandlaje
13 Kirtivardhan Singh
14 BL Verma
15 Shantanu Thakur
16 Suresh Gopi
17 L Murugan
18 Ajay Tamta
19 Bandi Sanjay Kumar
20 Kamlesh Paswan
21 Bhagirath Choudhary
22 Satish Chandra Dubey
23 Sanjay Seth
24 Ravneet Singh
25 Durgadas Uikey
26 Raksha Nikhil Khadse
27 Sukanta Majumdar
28 Savitri Thakur
29 Tokhan Sahu
30 Raj Bhushan Choudhary
31 Bhupathi Raju Srinivasa Varma
32 Harsh Malhotra
33 Nimuben Jayantibhai Bambhaniya
34 Murlidhar Mohol
35 George Kurian
36 Pabitra Margherita
First Published : June 10, 2024 | 11:54 AM IST