facebookmetapixel
Advertisement
साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत ढहने की घटना: मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, FIR दर्जUP Diesel Crisis: धान की रोपाई से पहले यूपी के तराई जिलों में डीजल के लिए हाहाकार, नेपाल तस्करी ने बढ़ाई परेशानीIndia-US Trade Deal: अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 4 दिन की मैराथन बैठकUpcoming NFO: पैसा रखें तैयार! दो नई स्कीमें लॉन्च को तैयार, ₹500 से निवेश शुरूRBI MPC Meet: Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर…क्या होगा RBI का फैसला? बता रहे हैं एक्सपर्ट्सUpcoming IPO: प्राइमरी मार्केट में लौटी रौनक, इस हफ्ते आ रहे हैं 5 नए IPO; निवेशकों के लिए बड़ा मौकाफिनटेक सेक्टर में उतरने की तैयारी में है LIC, रणनीतिक निवेश की भी योजना : CEO आर दुरईस्वामीMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, RBI के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी शेयर बाजार की चाल2400% का बड़ा डिविडेंड! टूथपेस्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते1080% का मोटा डिविडेंड! फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़ी कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Covid के दौरान लगाते थे ‘ऑक्सीजन लंगर’, आज है दिल्ली सरकार में मंत्री

Advertisement

निर्वाचन आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार सिरसा की कुल संपत्ति 188 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि उनकी पत्नी सतविंदर कौर सिरसा के पास 71 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

Last Updated- February 20, 2025 | 8:04 PM IST
Delhi CM Rekha Gupta

दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य में एक प्रमुख सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो कोविड महामारी के दौरान ‘ऑक्सीजन लंगर’ के आयोजन को लेकर चर्चा में रहे थे। आगामी 28 फरवरी को 53 साल के होने जा रहे सिरसा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपनी मातृभाषा पंजाबी में शपथ ली।

किसान कानूनों से नाराज सिख समुदाय को मनाने की बीजेपी की कोशिश?

दिल्ली मंत्रिमंडल में उनके शामिल होने को सिख समुदाय के बीच अपना समर्थन मजबूत करने के भाजपा के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सिख समुदाय किसान आंदोलन से निपटने को लेकर पार्टी की आलोचना करता रहा है। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले अधिकतर किसान पंजाब से थे। ये कानून अब रद्द हो चुके हैं।

अकाली दल से आए थे बीजेपी में, अब है दिल्ली सरकार में मंत्री

हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिरसा ने आम आदमी पार्टी की धनवती चंदेला को 18,190 मतों के अंतर से हराया। राजौरी गार्डन से तीन बार विधायक रहे सिरसा ने 2021 में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने पहली बार 2013 में अकाली दल के टिकट पर राजौरी गार्डन सीट जीती थी। सिख नेता नेपाल, चेन्नई, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं के बाद चलाए गए विभिन्न राहत प्रयासों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। सिरसा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

अरबपति है दिल्ली सरकार में मंत्री सिरसा और उनकी पत्नी

निर्वाचन आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार सिरसा की कुल संपत्ति 188 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि उनकी पत्नी सतविंदर कौर सिरसा के पास 71 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। हलफनामे में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी और चार आपराधिक मानहानि के मामलों का भी उल्लेख है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 8:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement