राजनीति

भुवनेश्वर में बोले खरगे — भाजपा गरीबों और आदिवासियों से जुड़े कानूनों को कर रही है कमजोर

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को हटाने की कोशिश कर रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 11, 2025 | 11:12 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार संविधान से ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ को हटाने का प्रयास कर रही है तथा गरीबों और आदिवासियों की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों को कमजोर कर रही है।

खरगे ने भुवनेश्वर में पार्टी के ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि देश के आदिवासियों, दलितों, महिलाओं और युवाओं को भाजपा शासन में अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखना होगा।

उन्होंने कहा, ‘भाजपा का मिशन संविधान को बदलना है, केंद्र की भाजपा सरकार हमारे संविधान से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को हटाने का प्रयास कर रही है।’  

चुनाव ‘चोरी करने’ की फिराक में भाजपा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर छिड़े विवाद के बीच आरोप लगाया कि भाजपा महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव को ‘चोरी करने’ का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में इस प्रयास को ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों द्वारा विफल किया जाएगा।   

First Published : July 11, 2025 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)