facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

पहले सांसदी, अब गंवा सकते हैं बंगला! राहुल गांधी को बयान कितना पड़ेगा महंगा ?

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 6:46 PM IST
Rahul Gandhi

लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिये गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक आधिकारिक बंगला खाली करने को कहा गया। संसद के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

संसद के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी को बंगला खाली करने के लिए लोकसभा की आवास संबंधी समिति ने एक नोटिस जारी कर बंगला खाली करने का निर्देश दिया है।

हालांकि राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि 2004 में राहुल गांधी को तुगलक लेन पर यह बंगला एलॉट किया गया था। उन्हें यहां रहते 12 साल हो गए हैं।

गौरबतल है कि दो दिन पहले ही एक विवादित टिप्पणी के आरोप में राहुल गांधी को 2 साल की आपराधिक मानहानि की सजा मिली जिसके बाद उन्हें लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य करार दे दिया गया था।

राहुल गांधी के समर्थन में लगातार जारी विरोध प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कई सदस्यों ने सोमवार को जंतर-मंतर पर राहुल गांधी को सांसद के तौर पर ‘अयोग्य’ ठहराए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए देश भर से प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए और विपक्ष की आवाजों को “चुप” करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के झंडे और “सत्यमेव जयते” की तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के लिए न्याय की मांग की।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “केंद्र ने दिखाया है कि कोई भी मोदी सरकार से बात नहीं कर सकता है या सवाल नहीं कर सकता है।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 6:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement