facebookmetapixel
Advertisement
Edelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआत

उत्तराखंड ने पंचेश्वर से मांगी 13 प्रतिशत मुफ्त बिजली

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:34 PM IST

उत्तराखंड ने अपनी बिजली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पंचेश्वर जलबिजली परियोजना से 13 फीसदी बिजली निशुल्क प्राप्त करने की मांग की है।


अपनी मांग को जायज ठहराते हुए राज्य के मुख्यमंत्री बी सी खंडूड़ी ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे से शुक्रवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। गौरतलब है कि पंचेश्वर बिजली परियोजना भारत और नेपाल के सहयोग से काली नदी पर बनाई जा रही है।

इस बाबत ऊर्जा मंत्री शिंदे ने कहा कि इस बांध का 80 फीसदी जल संग्रहण क्षेत्र राज्य के चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में ही आता है। इसके कारण काफी लोगों को स्थानांतरित होना पड़ेगा।

इसलिए उत्तराखंड को अतिरिक्त 13 फीसदी बिजली देना बिल्कुल जायज है।आधिकारिक सूत्रों के हिसाब से पंचेश्वर विकास परिषद ने नेपाल और भारत से वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति बनाई है।

यह समिति इस योजना से जुडे मुद्दों और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर काम करेगी। यह परियोजना 1996 की महाकाली संधि पर आधारित है। इसके लिए 30 से 40 हजार करोड़ रूपये का निवेश किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 26, 2008 | 8:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement