facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

बुंदेलखंड का होगा पूर्ण विकास

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:00 PM IST

मध्य प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार मंत्री जयंत मलैया ने सागर में 11 अप्रैल को प्रस्तावित इन्वेस्टर्स मीट की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा है कि पहली बार किसी राज्य सरकार ने प्रदेश के दूसरे अंचलों के मुकाबले पिछडे हुए बुन्देलखंड अंचल के समग्र विकास के लिए अपनी सोच और कोशिशें केन्द्रित की है।


मलैया ने कहा कि प्रदेश सरकार इस क्षेत्र के उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का युक्तियुक्त दोहन कर औद्योगिक विकास और रोजगार के भरपूर अवसरों के सृजन से बुंदेलखंड अंचल को भी प्रदेश के अन्य विकसित अंचलों के समकक्ष खड़ा करना चाहती है।


उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार ने कृषि, उद्योग, सेवा और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों को नजर में रखते हुए निवेश की संभावनाओं को चिन्हित किया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में भी अधिकतम पूंजी निवेश सुनिश्चित करने के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।


मलैया ने कहा कि सागर जिले में राक फास्फेट की प्रचुर उपलबधता को देखते हुए इस खनिज पर आधारित इकाइयों में निवेश के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - April 3, 2008 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement