facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

दिल्ली में समय पर मिलेंगे रिफंड

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:22 PM IST

दिल्ली में कारोबारियों को रिफंड देने में हो रही देरी पर सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को समय से रिफंड देने के निर्देश दिए हैं। अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जीएसटी व वैट कानून के हिसाब से कारोबारियों को 60 दिन के भीतर रिफंड मिलने चाहिए।
हाल में दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक मामले में दिल्ली व्यापार व कर विभाग के आयुक्त को याचिकाकर्ता व अन्य के साथ बैठक कर समय सीमा में रिफंड मामले निपटाने का आदेश दिया था।  दिल्ली व्यापार व कर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा देखने में आ रहा है कि वार्ड स्तर पर काफी रिफंड के मामले समय सीमा बीतने के बाद भी लंबित है। रिफंड में हो रही देरी के कारण संबंधित कारोबारी को 6 फीसदी दर से ब्याज भी देना पड़ता है जिससे विभाग पर ब्याज का आर्थिक बोझ पडेगा। इस स्थिति से बचने और रिफंड में देरी की समस्या दूर करने के लिए विभाग के आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रिफंड जारी करने के निर्देश दिए हैं। मिशन मोड पर लंबित रिफंड मामलों को निपटाया जाए। समय  से रिफंड जारी नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - July 22, 2022 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement