facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

साइबर में बसु को लाल सलाम

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:26 PM IST

भले ही ज्योति बसु को उनकी सेहत रैलियों और जन बैठकों में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं देती है फिर भी आज की तारीख में वह साइबर  कम्युनिस्टों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।
बसु ने हाल ही में पार्टी कैडरों और वोटरों से आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक अपील की थी जिसे रिकॉर्ड कर 17 मार्च को पार्टी की विशेष चुनावी वेबसाइट पर यूटयूब के जरिए डाला गया था।
युवाओं के बीच यह वीडियो साइट सबसे अधिक लोकप्रिय पाई गई। बुधवार की सुबह तक 2,309 दर्शक यूटयूब पर बसु के इस वीडियो को देख चुके थे। साथ ही इसे पांच सितारा रैंकिंग दी गई है जो किसी भी यूटयूब वीडियो को मिली अब तक की सबसे बड़ी रेटिंग है।
यह अलग बात है कि सीपीआई (एम) के महासचिव प्रकाश करात बसु की तुलना में युवाओं के बीच अधिक लोकप्रिय हैं, पर जहां तक हालिया वीडियो की बात है तो वह बसु से काफी पीछे हैं।
जिस दिन बसु के वीडियो को साइट पर डाला गया था, उसी दिन पार्टी घोषणापत्र जारी करते वक्त करात ने जो संदेश दिया था, उसे भी यूटयूब पर अपलोड किया गया था। पर करात के इस वीडियो को इसी दौरान महज 26 हिट मिले हैं और इसे कोई रेटिंग भी नहीं दी गई है।
वहीं करात ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते पर जो भाषण दिया था वह भी खासा लोकप्रिय हुआ है और उसे बुधवार सुबह तक 7,089 बार दर्शकों ने देखा था। यूटयूब पर किसी वामपंथी नेता का यह अब तक का सबसे अधिक लोकप्रिय वीडियो है। हालांकि इस वीडियो को यूटयूब पर अपलोड किए हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है।

Advertisement
First Published - March 26, 2009 | 1:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement