facebookmetapixel
Advertisement
भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेलरुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI ने मई में बेचे 6 अरब डॉलर, सामने आए ताजा आंकड़ेविदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीदOpening Bell: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे फिसला; FMCG शेयरों ने दिखाई मजबूती

बिहार की राह नहीं रोक रहा है रेलवे

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:51 PM IST

रेल मंत्री लालू प्रसाद ने आज यहां कहा कि बिहार में सड़कों के निर्माण के लिए अलकतरे की आपूर्ति हेतु रेलवे रैक उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार है।


इस सिलसिले में राज्य में राजग सरकार द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से निराधार है।लालू ने कहा कि राज्य सरकार ने जब भी अलकतरे की आपूर्ति के लिए रैक की मांग की, रेलवे ने उसे तुरंत उपलब्ध कराया। राज्य सरकार निराधार आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अलकतरे की आपूर्ति के लिए रैक उपलब्ध कराने में रेलवे द्वारा कभी देरी नही की गई।’


 लालू ने कहा कि यदि अलकतरे की आपूर्ति में कोई देरी है तो वह इंडियन आयल कार्पोरेशन डिपों द्वारा रेको में अलकतरा भरे जाने को लेकर है न कि रेलवे द्वारा रेको की आपूर्ति किए जाने को लेकर है। इसके लिए रेलवे को कतई जिम्मेबार नहीं ठहराया जा सकता है।


रेल मंत्री ने कहा कि हम केवल ढुलाई के लिए रैक उपलब्ध कराने हेतु जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में इंडियन आयल कार्पोरेशन और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव को सूचित किया गया है।


 उन्होंने कहा कि यह दीगर बात है कि रेलवे द्वारा अलकतरे की ढुलाई में तत्परता दिखाए जाने के बावजूद रेलवे की हमेशा आलोचना की जाती है। पथ निर्माण मंत्री यादव ने हाल ही में रेको को उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर रेलवे पर आरोप लगाया था। उनहोंने कहा था कि अलकतरे की कमी के चलते राज्य में तेजी से हो रहे सड़क निर्माण के काम में बाधा आ रही है।

Advertisement
First Published - March 21, 2008 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement