facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

मंदी की गिरफ्त में बिजली परियोजना

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:06 AM IST

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में प्रस्तावित बिजली परियोजना वैश्विक आर्थिक मंदी के चक्रवात में फंसती दिख रही है।


बिजली कंपनियों की उदासीनता के कारण राज्य सकरार ने वित्तीय बोली दाखिल करने की आखिरी तारीख को अब 5 जनवरी, 2009 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले बोली दाखिल करने की अंतिम तारीख को 30 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया गया था।

एनटीपीसी, इंडियाबुल्स, जेपी पॉवर वेंचर्स, लैंको कोंडापल्ली, जीवीके, एलऐंडटी, अदानी पॉवर, रिलायंस और आईसोलक्स सहित नौ कंपनियां इस परियोजना को हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश बिजली निगम लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अवनीश कुमार अवस्थी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘हमने बोली की तारीख को 5 जनवरी, 2009 तक के लिए बढ़ा दिया है।’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूपीपीसीएल को भय है कि मौजूदा आर्थिक दशाओं में बोलीदाता बिजली आपूर्ति के लिए बोली की कीमत को बढ़ा सकते हैं। राज्य सरकार इलाहाबाद के बारा में उच्च प्रौद्योगिकी पर आधारित एक बिजली संयंत्र की स्थापना करना चाहती है।

इस बीच इलाहाबाद जिले के करछना बिजली संयंत्र पर राज्य सरकार कोई फैसला नहीं कर सकी है। इस संयंत्र के लिए जेपी समूह ने पिछली बोली के मुकाबले 37 पैसे अधिक कीमत लगाई है। इन दोनों बिजली परियोजनाओं की स्थापना में पहले ही 1 साल की देरी हो चुकी है।

जेपी ने अपनी बोली को संशोधित करने से इनकार कर दिया है। उत्तर प्रदेश ऊर्जा कार्यबल (ईटीएफ) अब इस उहापोह में है कि दोबारा बोली मंगाई जाए या नहीं। उल्लेखनीय है कि बारा और करछना परियोजनाओं के लिए अभी तक कुल 3 बार बोली आमंत्रित की जा चुकी है।

Advertisement
First Published - December 15, 2008 | 8:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement