facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch: डाबर, अदानी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाहजरूरत पड़ी तो होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को सुरक्षा देगा अमेरिका: ट्रंप₹1,000 से ज्यादा है इनएक्टिव EPF खाते में पैसा, ऐसे निकालें एक-एक रुपयाKotak MF की इस स्कीम ने दिया 38 गुना रिटर्न, ₹10,000 की मंथली SIP से 21 साल में बना ₹1.85 करोड़ का फंडRajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा ₹255 करोड़ का आईपीओ, क्या करती है कंपनी? चेक करें डिटेल्सPM Kisan की 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, मार्च में आएंगे ₹2,000 या नहीं? जानें लेटेस्ट अपडेटMiddle East Crisis: क्या युद्ध के बीच आपका ट्रैवल इंश्योरेंस काम आएगा? जानें ‘वॉर क्लॉज’ का पूरा सचहमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दाम

अमृतकाल में बना संसद भवन, उत्कृष्टता की ओर होगी भारत की नई शुरुआत: अमित शाह

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 5:50 PM IST
Historic 'Sengol' to be installed in new Parliament House: Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन पर देश की जनता को बधाई दी और कहा कि यह उत्कृष्टता की दिशा में देश की यात्रा का शुरुआती बिंदु है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह यहां नए संसद भवन का उद्घाटन किया। शाह ने ‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड’ हैशटेग के साथ ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नई संसद राष्ट्र को समर्पित की। यह भवन न केवल वह स्थान है जहां लोगों की आकांक्षाएं फलीभूत होंगी, बल्कि यह अमृत काल के दौरान हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में भारत की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक भी है।’

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी द्वारा नए संसद भवन में स्थापित ‘सेंगोल’ (राजदंड) भारत की सांस्कृतिक विरासत को वर्तमान से जोड़ता है। उन्होंने कहा, ‘यह हमारी समृद्ध संस्कृति में नीतिपरायणता के महत्व के बारे में भारत की भावी पीढ़ियों को याद दिलाता रहेगा।’

Also read: नए संसद भवन से पीएम मोदी का आह्वान, कहा-भारत को ‘विकसित’ बनाने के लिए जी जान से जुटना होगा

शाह ने ‘श्रम योगियों’ (श्रमिकों) को भी बधाई दी, जिन्होंने रिकॉर्ड समय में नए संसद भवन के देश के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 5:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement