facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

कैसे बनती है घोटाले की जमीन!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 8:51 PM IST

कैसे होते हैं जमीन घोटाले


विभिन्न जमीन घोटालों की जांच कर चुके एक रिटायर्ड सीबीआई अधिकारी का कहना है कि ज्यादातर मामलों में लॉटरी प्रणाली में ही हेरा-फेरी की जाती है। लॉटरी निकालने वाले सॉफ्टवेयर में प्लॉटों और आवेदकों से संबधित कोड (जानकारी भी हो सकती है) पड़े रहते है।

इसके लिए प्रशिक्षित कंप्यूटर जानकार या हैकर्स भी अपना कौशल दिखाते है। अगर कोई व्यक्ति कोड के साथ छेड़छाड़ करता है तो लॉटरी के समय पहले से नियोजित व्यक्ति के लिए ही प्लॉट का आवंटन हो जाता है।

इसके अलावा कई बार ऐसा होता है कि एक ही आवेदक कई नामों, पतों और टेलीफोन नंबरों (यह नाम व पते फर्जी या आवेदक के रिश्तेदार के भी हो सकते है) का हवाला देकर आवंटन फार्म को भरता है।

यह फार्म एक अलग प्रतिभागी का मान लिया जाता है। ऐसे में एक ही प्रतिभागी (जिसने अलग-अलग नामों से आवेदन किया है) को दो या तीन प्लाटों का आवंटन हो जाता है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण डीडीए में वर्तमान में हुआ जमीन घोटाला है।

कौन है प्रक्रिया का सूत्रधार

मकानों की आवंटन प्रक्रिया में प्रॉपर्टी डीलरों, प्राधिकरण अधिकारियों, भू-माफिया से लेकर नाम, पते जाति के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले तक सभी जुडे होते हैं। कई मकान तो आवंटित होते ही बिक जाते है।

सरकारी अधिकारियों का जुगाड़ शास्त्र भी बड़े स्तर पर काम करता है। मकान के आवंटन को लेकर प्रॉपर्टी डीलरों और प्राधिकरण अधिकारियों में लाखों-करोड़ों का कमीशन ऊपर से लेकर नीचे तक सबमें बंटता है। ऐसे में घोटाले के तार खोलना मुश्किल हो जाता है।

जो जितना कमीशन देता है, उसके उतने मकान आवंटित भी हो जाते है। लॉटरी निकलने के पहले ही तय कर लिया जाता है कि किसके-किसके नाम पर लॉटरी खुलनी है।

कैसे रुकें ये घोटाले?

भ्रष्टाचार के विरोध में काम करने वाले एक एनजीओ ‘हितैषी’ के संयोजक विजित दहिया का कहना है कि मेट्रो शहरों में जमीन से जुड़े घोटालों को रोकना अपने आप में टेढ़ी खीर है। क्योंकि यहां सभी के तार एक दूसरे से जुड़े हुए है।

इसलिए पहला प्रयास तो एक ऐसे प्रबंध तंत्र को तैयार करना है जिसकी नीतियों को प्रॉपर्टी डीलर्स, भू-माफिया  और राजनैतिक दबाव प्रभावित नहीं कर सकें।

इस बाबत नोएडा घोटाले में जनहित याचिकाकर्ता अमिक खेमका का कहना है कि सरकारी प्राधिकरणों का काम जमीन या मकानों को बेचना नहीं, नीतियों को नियोजित करना है।

अगर सरकार ऐसा करती है तो नोएडा और डीडीए जैसे घोटालों का होना तय है। कोआपरेटिव सोसाइटियो को गठित कर जमीन और मकान का आवंटन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

सरकार किसानों से सस्ती दरों में जमीन खरीदती है और उन्हें तीन से चार गुनी कीमतों पर प्रॉपर्टी डीलरों और पूंजीपतियों को बेच देती है। ऐसे में जमीन आम आदमी के हाथ से निकल जाती है।

Advertisement
First Published - January 8, 2009 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement