facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

हरियाणा ने पेश किया सरप्लस वाला बजट

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:44 PM IST


हरियाणा सरकार ने आज 2008-09 के लिए 7.01 करोड़ सरप्लस वाला बजट पेश किया। इस बजट में दी गई रियायतों में संपत्ति पंजीकरण पर लगने वाले स्टांप शुल्क में एक फीसदी की कमी शामिल है।


राज्य के वित्त मंत्री बीरेंद्र सिंह ने राज्य विधानसभा में अपना चौथा बजट पेश करते हुए सैनिटरी, नैपकिन, डायपर और चुनिंदा खिलौनों पर से मूल्य वर्ध्दित कर (वैट) को हटाने का प्रस्ताव किया है। इसके अलावा ऊर्जा की बचत करने वाले टयूब लाईट और चोक्स पर भी वैट की दर को घटाया गया है। मंत्री ने बिजली के पोल का उपयोग करने वाले केबल आपरेटरों पर उपयोगिता शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया गया है।


केबल नेटवर्क पर विज्ञापन दिखाने पर अधिभार भी लगाया गया है। राज्य सरकार ने अगले वित्त वर्ष की सालाना योजना के लिए 6,650 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बजट में राजकोषीय घाटा 433.58 करोड़ रुपये हो गया है। अगले वर्ष के दौरान राज्य सरकार की कुल प्राप्तियां 25,987.40 करोड़ रुपये और कुल व्यय 26,420.98 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 12:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement