facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों की हुई समीक्षा 

Advertisement

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए वर्ष के अंत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की।

Last Updated- August 21, 2025 | 5:04 PM IST

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए वर्ष के अंत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। यह बैठक भारत-रूस के विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

बैठक की शुरुआत में जयशंकर ने कहा, “आज की बैठक हमें राजनीतिक संबंधों के साथ-साथ द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा का भी अवसर देती है। मैं राजनीति, व्यापार, निवेश, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और लोगों से लोगों के संबंधों पर व्यापक विचार-विमर्श की आशा करता हूं।”

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष जुलाई में दोनों देशों के नेताओं की 22वीं वार्षिक शिखर बैठक हुई थी, जिसके बाद कज़ान में भी भेंट हुई थी। विदेशमं6ी ने कहा, “हम अब वर्ष के अंत में प्रस्तावित अगली वार्षिक बैठक की तैयारियों में लगे हैं। हमारे नेताओं ने हमेशा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया है,” जयशंकर ने जोड़ा।

Also read: India-Philippines: फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस- पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता; रणनीतिक साझेदारी- व्यापार पर हुई बात 

रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक में परिवहन, लॉजिस्टिक्स, बैंकिंग और वित्तीय संरचनाओं को विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। ऐसे तंत्र विकसित किए जाएंगे जो अनुचित बाहरी दबावों से मुक्त हों और राष्ट्रीय मुद्राओं में आपसी भुगतान को बढ़ावा दें। साथ ही ऊर्जा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को भी विस्तारित करने की योजना पर चर्चा की गई।

जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव देखा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 50% तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर 25% का अतिरिक्त जुर्माना भी शामिल है।

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस यात्रा को लेकर कहा, “इस यात्रा का उद्देश्य भारत-रूस के दीर्घकालिक और परखे हुए विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देना है।” बैठक में रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अमेरिका द्वारा शुरू किए गए नई शांति पहल पर भी चर्चा की उम्मीद जताई गई है। भारत लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का समाधान संवाद और कूटनीति के ज़रिए ही संभव है। जयशंकर और लावरोव की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक राजनीति में तेज़ बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारत-रूस संबंधों की मजबूती के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और बढ़ती आर्थिक चुनौतियों से निपटने की संयुक्त कोशिश इस बातचीत की मुख्य विशेषता रही।

(विदेश मंत्रालय. एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल के प्रधानमंत्री को PM Modi का निमंत्रण देने काठमांडू पहुंचे विदेश सचिव, नेपाली सेना को दिए उपहार

In Parliament: 7 हजार भारतीयों को सरकार ने दिलवाई इजराइल में नौकरी, भारतीय दूतावास रख रहता है पूरा ख्याल

“अंतर मत विवाद न बनें और प्रतिस्पर्धा टकराव में न बदले,”; चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात पर बोले जयशंकर

 

 

 

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement