facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

मप्र में ऑक्सीजन आपूर्ति के प्रयास तेज

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:27 AM IST

मध्य प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आने के बाद प्रदेश सरकार हरकत में आई है। मु़ख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऑक्सीजन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक ओर जहां प्रदेश में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है, वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय के सहयोग से झारखंड के बोकारो और गुजरात के जामनगर से ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट करके इंदौर, भोपाल और ग्वालियर लाने की सहमति बन चुकी है। यह प्रक्रिया आगामी 1 मई तक भारतीय वायुसेना की उड़ानों के माध्यम से लगातार जारी रहेगी।
इसके अतिरिक्त रेलवे के माध्यम से बोकारो और राउरकेला से भी प्रदेश को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने बालाघाट, धार, दमोह, जबलपुर, बड़वानी, शहडोल, सतना और मंदसौर में 5.87 करोड़ रुपये की लागत से 570 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑनसाइट ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र विकसित करने के लिए कार्यादेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए 2,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी खरीदे गए हैं।
प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति में निरंतर सुधार किया जा रहा है। गत 8 अप्रैल को जहां रोजाना 130 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही थी, वहीं 24 अप्रैल तक यह बढ़कर 441 मीट्रिक टन हो चुकी है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत की खबरें आई हैं। अस्पताल प्रबंधन और प्रदेश सरकार ने इससे इनकार किया लेकिन इसके लिए उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

Advertisement
First Published - April 27, 2021 | 12:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement