facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

ईडन सिटी लगाएगी 500 करोड़ रु.

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:01 AM IST

कोलकाता की रियल एस्टेट कंपनी ईडन सिटी ग्रुप कोलकाता में सबसे बड़ी हाउसिंग परियोजना शुरू करने जा रही है।
इस परियोजना में कंपनी लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। आने वाले दो-तीन महीनों में इस परियोजना का काम शुरू भी हो जाएगा। इस परियोजना का नाम ईडन सिटी लेकसाइड रखा गया है।
यह परियोजना पश्चिम बंगाल सरकार के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत पूरी की जाएगी। इसके साथ ही परिसंपत्ति प्रबंधन करने वाली लंदन की कंपनी एफऐंडसी रेट इस परियोजना में विदेशी प्रत्यक्ष निवेशक होगी। इस परियोजना को 3 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ईडन सिटी ग्रुप के महाप्रबंधक विश्वजीत गुप्ता ने बताया, ‘यह परियोजना 18 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। इस पर 1,800 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा कम आय वाले वर्ग के लिए 800 मकान बनाए जाएंगे।’
लगभग 600 परिवारों ने समूह की दूसरी परियोजना ईडन सिटी महेसतला में अपने फ्लैट्स भी बुक करा लिए हैं। इस परियोजना में लगभग 450 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
आर्थिक मंदी के बारे में उन्होंने कहा, ‘आर्थिक मंदी के कारण हमारे परिचालन पर असर पड़ा है और फ्लैट्स की बिक्री में भी 50 फीसदी की कमी आई है। पहले हम औसतन 50-60 अपार्टमेंट हर महीने बेचा करते थे। लेकिन मंदी के कारण यह आंकड़ा घटकर 25-30 ही रह गया है। इसीलिए हम अब भुवनेश्वर, जमशेदपुर, रांची और गुवाहाटी जैसे टियर-3 शहरों में परिचालन शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं।’

Advertisement
First Published - February 23, 2009 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement