facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

नए सीएसटी को लागू करने की मांग

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:45 AM IST

केंद्रीय बिक्री कर (सीएसटी) की नयी दरों को अब तक लागू नहीं करने पर व्यापारियों ने भारी नाराजगी जाहिर की है।


कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन (सीएआईटी) ने अपने संदेश के माध्यम से लोक सभा के अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी से इस मामले में वित्त मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीएआईटी का कहना है कि बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने सीएसटी को 3 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी करने का ऐलान किया था। लेकिन अब तक इस मामले में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गयी है। जबकि बजट दोनों ही सदनों से पारित हो गया है।

सीएसटी की नई दर लागू नहीं होने से कारोबारियों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि वे पुरानी दरों से बिक्री कर चार्ज करे या नई दर से। सीएआईटी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि गत 29 फरवरी को वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान इस बात का ऐलान किया था कि 1 अप्रैल, 2008 से सीएसटी की दर 3 फीसदी की जगह 2 फीसदी हो जाएगी।

उनका कहना है कि सरकार का यह दायित्व होता है कि वह इस स्थिति को साफ करे। और अगर सीएसटी का मामला वित्त विधेयक से जुड़ा था तो इस बारे में अधिसूचना जारी नहीं करना संसद के विश्वास को तोड़ने समान है।

सीएआईटी का यह भी कहना है कि सीएसटी में कमी करके सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने का रास्ता तैयार कर रही है। लेकिन सरकार के इस ढुलमुल रवैये से तय समय पर जीएसटी के लागू होने में भी संदेह नजर आ रहा है। 1 अप्रैल, 2010 से जीएसटी लागू होना है।

Advertisement
First Published - May 21, 2008 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement