facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में बढ़ी अनिश्चितता, अब कहां लगाएं पैसा? जानिए शेयर, बॉन्ड और गोल्ड पर ब्रोकरेज की रायवेनेजुएला में भूकंप का कहर! 32 लोगों की मौत, 700 से ज्यादा घायल; राहत-बचाव अभियान जारीभारत की ₹28 लाख करोड़ की खेती-किसानी पर मंडरा रहा खतरा, कमजोर मानसून ने बढ़ाई देश की चिंतासिर्फ लोन बांटने की नहीं, मुनाफे वाली ग्रोथ पर फोकस; कोटक महिंद्रा बैंक पर BUY की सलाह, ₹470 का टारगेटLG, Blue Star: गर्मी और AC की बढ़ती मांग से चमक सकते हैं ये 6 शेयर, 23% तक अपसाइड के टारगेटVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भाव

कुल्लू पर मंदी की गाज, दिल्ली की उड़ान रद्द

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 4:40 AM IST

हिमाचल प्रदेश की कुल्लू घाटी से दिल्ली के लिए एलायंस एयर की फ्लाइट शुरू हुए बमुश्किल आठ महीने ही हुए हैं।


लेकिन कंपनी ने शनिवार से इस फ्लाइट को रद्द करने करने का फैसला किया है। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या में आई भारी कमी के कारण दिल्ली से कुल्लू की उड़ान को रद्द करना पड़ रहा है।

कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी प्रदीप ओबेरॉय ने बताया कि ‘कुल्लू के लिए फ्लाइट को यात्रियों की मामूली संख्या के कारण रद्द कर दिया गया है लेकिन हम इस रूट पर फिर से उड़ान को बहाल करने से इनकार नहीं कर रहे हैं।’

कंपनी के इस फैसले से कुल्लू और मनाली में पर्यटन उद्योग से लोगों में काफी निराशा है।

उनका कहना है कि केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री प्रफुल पटेल द्वारा इस साल की शुरूआत में फ्लाइट को शुरू करने के मौके पर इस बात का आश्वासन दिया गया था कि एलायंस एयर दिल्ली से कुल्लू के लिए दैनिक उड़ान शुरू करेगी, लेकिन इसके बावजूद उड़ान को अचानक रद्द कर दिया गया।

कुल्लू में पर्यटन एजेंट संघ के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि ‘इस रूट का प्रदर्शन अच्छा था और हमें इस बात का कोई कारण नहीं दिखता है कि आखिर उड़ान को क्यों रद्द कर दिया गया है।’ अन्य लोगों का आरोप है कि कंपनी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से बढ़ी मांग के कारण उड़ान को रद्द किया है।

स्थानीय उद्योग के सदस्यों ने राज्य के मुख्य मंत्री प्रेम कुमार  धूमल ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कंपनी ने भी घाटी से फ्लाइट को जारी रखने की अपील की।

यदि एलायंस एयर अपनी उड़ान को रद्द करती है तो कुल्लू से परिचालन करने वाली एक मात्र कंपनी किंगफिशर होगी। वैश्विक आर्थिक मंदी और किराए में बढ़ोतरी के कारण कई रूटों पर यात्रियों की संख्या तेजी से घटी है।

Advertisement
First Published - November 20, 2008 | 9:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement