facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results Today: DLF, IREDA, UPL समेत 85 से ज्यादा कंपनियां आज जारी करेंगी तिमाही नतीजे; निवेशकों की रहेगी नजरGold, Silver Price Today: US-ईरान वार्ता शुरू होने की खबर से ₹202 सोना चढ़ा, चांदी ₹797 चमकीM&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीआज से F&O ट्रेडिंग में नया नियम लागू, अब ऐसे तय होगी शेयर की अंतिम कीमत; जानिए क्या बदला7% पर मिलेगा Home Loan! सरकारी बैंक लेकर आया ‘मॉनसून धमाका’कोयला उत्पादन में बड़ा उछाल, सरकार ने जारी किए नए आंकड़ेVedanta का बड़ा ऐलान! इस साल 20,000 करोड़ रुपये घटाएगी कर्जचीन के ट्रकों पर सरकार की बड़ी तैयारी! 10% से 40% हो सकता है आयात शुल्कसहकारी बैंक बदलेंगे? सरकार ने शुरू की बड़ी कवायदकॉफी कारोबार में बड़ा दांव! Kaapi Machines ने पहली बार जुटाए ₹50 करोड़, अब विस्तार की तेज तैयारी

अडानी की परियोजना पर विवाद

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:21 AM IST

अडानी समूह की महाराष्ट्र के विदर्भ में बिजली संयंत्र लगाने की परियोजना विवाद में घिर गई है। पर्यावरणविदों को टडोबा टाइगर रिजर्व के पास बिजली संयंत्र लगाने पर आपत्ति है।
यह रिजर्व लगभग 50 चीतों का पर्यावास है। पर्यावरणविदों का कहना है कि संयंत्र लगने से इस क्षेत्र में खुदाई होगी, जिससे चीतों को नुकसान पहुंचेगा। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए 9 सदस्यों की एक समिति बनाई है। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही इस परियोजना के भविष्य पर कोई फैसला होगा।
अडानी समूह पूर्वी विदर्भ के गोंडिया जिले में लगभग 1980 मेगावाट की बिजली परियोजना लगाने के लिए टडोबा टाइगर रिजर्व के पास लगभग 1750 एकड़ भूमि पर खनन करने के अधिकार खरीद चुका है। लेकिन अब समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कोई फैसला हो पाएगा।
पर्यावरणविदों का कहना है कि खनन के लिए कंपनी को जो 1700 एकड़ भूमि दी गई है, उस पर इन चीतों का काफी आना जाना है। लेकिन अगर खनन के लिए यह जमीन कंपनी को सौंप दी जाती है तो कंपनी रोजाना लगभग 50 टन विस्फोटक पदार्थों का इस्तेमाल करेगी। उनसे इस रिजर्व में रहने वाले चीतों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। 
अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व एवं वन) जे पर डांगे ने बताया कि हालांकि सरकार ने जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की है। लेकिन क्योंकि मामला बिजली परियोजना से जुड़ा हुआ है इसीलिए जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

Advertisement
First Published - February 17, 2009 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement