facebookmetapixel
Advertisement
सिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJP

रोशनी के लिए एक घंटे अंधेरा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:50 PM IST

देश भर में प्रमुख संस्थानों और कारोबारी कंपनियों के कार्यालयों में शनिवार रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक बत्तियां गुल रहेंगी।
दरअसल, जलवायु परिवर्तन मसले पर जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली और मुंबई मेट्रो शहरों समेत दूसरे कई शहरों में भी ‘अर्थ आवर’ मनाया जाएगा। विश्व वन्यजीव कोष (डब्लूडब्लूएफ) के दो साल पुराने ग्रीन कैंपेन के तहत 75 देशों के 500 से अधिक शहरों में एक साथ बत्तियां बुझाई जाएंगी।
डब्लूडब्लूएफ में भारत के महासचिव रवि सिंह ने बताया, ‘हम इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि करीब 80 देशों के 1,100 से अधिक शहरों के करोड़ों लोग एक घंटे के लिए अपने घरों की बत्तियां बुझाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह लोग दिखाना चाहते हैं कि वे पर्यावरण को लेकर कितने फिक्रमंद हैं।
इस प्रयास के प्रचार में जहां फिल्म स्टार आमिर खान शामिल हो चुके हैं, वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी इसे लेकर लोगों से अपील की है। ‘अर्थ आवर’ एक सालाना अंतरराष्ट्रीय आयोजन है जो डब्लूडब्लूएफ कराता है और इसमें तमाम लोगों और कारोबारियों से अपील की जाती है कि वे एक घंटे के लिए सभी बिजली के उपकरणों को बंद रखें।
इस कार्यक्रम के महत्त्व को समझाने के लिए दुनियाभर की कई हस्तियों और नेताओं ने अपना सहयोग दिया है। इस आयोजन के लिए प्रमुख स्थानों जैसे दिल्ली के सेंट्रल पार्क और दिल्ली हाट तथा मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर कार्यक्रम की तैयारी की गई है। इस बात की जानकारी डब्लूडब्लूएफ में अर्थ आवर की प्रोजेक्ट मैनेजर आरती खोसला ने दी।
भारत में इन स्थानों के अलावा पूरे विश्व भर के कुछ प्रमुख स्थानों जैसे रियो डी जनेरियो में क्राइस्ट ऑफ रिडीमर, केप टाउन में टेबल माउनटेन और सिंगापुर में मर्लियॉन समेत दूसरी जगहों पर भी एक घंटे के लिए बत्तियां बुझाई  जाएंगी।
इस अभियान का मकसद एक तरह से नीतिनिर्माताओं पर योजनाबद्ध तरीके से दबाव बनाना है ताकि वे ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएं। इस आयोजन का महत्त्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि इस वर्ष दुनिया भर के नेता दिसंबर में कोपेनहेगन में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं।

Advertisement
First Published - March 28, 2009 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement