facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

मंदी को मात देता एक बाजार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:06 AM IST

मौजूदा आर्थिक मंदी से भले ही विभिन्न क्षेत्रों में उथल-पुथल मची हो लेकिन पंजाब का ऑटोमोबाइल सेक्टर इससे विचलित होता नहीं दिख रहा है।


ऋण की किल्लत और वित्तीय मंदी के बावजूद पंजाब में छोटी और मझोली कारों की मांग पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है, जबकि यहां लक्जरी कारों की बिक्री में वृध्दि दर्ज की गई है।

पंजाब में मारुति सुजुकी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अप्रैल-नवंबर महीने के दौरान बिक्री में 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है और कंपनी उम्मीद जता रही है कि वर्तमान वित्त वर्ष में भी इतनी ही वृध्दि दर्ज की जाएगी।

हुंडई मोटर्स ने भी पिछले साल के मुकाबले इस साल जनवरी-नवंबर के दौरान 14.37 फीसदी की वृध्दि दर्ज की है। टाटा मोटर्स के सूत्रों ने बताया कि इस साल अप्रैल-नवंबर के दौरान कंपनी ने 10 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की है। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान बिक्री में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ‘हाल ही में ब्याज दर में की गई कटौती और सेनवैट (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) में 4 फीसदी की कमी की वजह से हम लोग यह उम्मीद जता रहे हैं कि दिसंबर तक बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कर सकेंगे।’

होंडा मोटर्स ने भी पंजाब के बाजार में वृध्दि दर्ज की है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि क्रेडिट में कमी और उच्च ब्याज दर के बीच कारों की बिक्री पर बहुत ज्यादा प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है।

पंजाब लक्जरी कार के बड़े बाजार के तौर पर उभर रहा है। ताई-पैन ट्रैडर्स (मर्सिडीज-बेंज की बिक्री और सेवा इकाई) के प्रबंध निदेशक मनजीत सिंह बाला ने बताया, ‘आर्थिक मंदी ने बिक्री पर प्रतिकूल असर नहीं डाला है।

पिछले साल हम लोगों ने पंजाब  में 175 कारों (जनवरी-दिसंबर) की बिक्री की थी और इस साल अभी तक 280 कारें बिक चुकी हैं। हमें लगता है कि ब्याज दरों में कटौती से बिक्री में और तेजी आएगी।’

बीएमडब्लू कारों की बिक्री करने वाले कृष्ण ऑटोमोबाइल के साझेदार सचित पासी ने बताया कि वे इस साल के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब में पिछले साल 147 बीएमडब्लू कारों बिकीं थीं और उम्मीद है कि इस साल हम बिक्री के लिहाज से 250 कारों के आंकड़े को छू लेंगे।

Advertisement
First Published - December 15, 2008 | 8:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement