आईएएस के 1472 पद और आईपीएस अधिकारियों के 864 पद खाली

Published by
भाषा
Last Updated- December 14, 2022 | 5:04 PM IST
आईएएस के 1472 पद और आईपीएस अधिकारियों के 864 पद खाली
PTI / नयी दिल्ली  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएस) के अधिकारियों के 1

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों के 6,789, आईपीएस अधिकारियों के 4,984 और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के 3,191 पद स्वीकृत हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में आईएएस अधिकारियों की संख्या 5,317, आईपीएस अधिकारियों की संख्या 4,120 और वन सेवा के 2,134 अधिकारी हैं।

सिंह ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि वर्ष 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित हुए 91 अभ्यर्थियों को कोई भी सरकारी सेवा आवंटित नहीं की जा सकी है।

उन्होंने कहा कि यह सीमित प्राथमिकता, चिकित्सा जांच के नतीजे, आरक्षित श्रेणी के विफल दावे और उम्मीदवारों द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के कारण हुआ।

भाषा हक हक वैभव

First Published : December 14, 2022 | 11:34 AM IST