facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

मिनिमम एश्योर्ड रिटर्न स्कीम पर चल रहा है काम

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 9:25 AM IST
PFRDA raises Ombudsman age limit to 70 years from 65

पेंशन कोष विकास और नियामक प्राधिकरण (PFRDA) के नए चेयरमैन दीपक मोहंती ने इंदिवजल धस्माना को बताया कि ‘सिस्टमैटिक विदड्राअल प्लान’ शीघ्र ही लागू किया जाएगा। इसे हालिया कानून में स्वीकृति भी मिल चुकी है। यदि कानून में बदलाव किए जाता है तो ऐसी स्थिति में ही पूरी तरह सिस्टमैटिक विदड्राअल प्लान लागू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में न्यूनतम सुनिश्चित प्रतिफल योजना (मिनिमम एश्योर्ड रिटर्न स्कीम – मार्स) को अधिसूचित किया जाएगा।

संपादित अंश:

पीएफआरडीए की मंशा न्यूनतम सुनिश्चित प्रतिफल योजना (मार्स) पेश करने की है और इस वित्तीय वर्ष में उत्पाद पेश किए जाने की उम्मीद है। क्या स्थिति है?

प्रस्ताव पर बीते कुछ समय से कार्य जारी है। हमने व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श किया है। हमने परामर्श देने वाली समिति का गठन किया है और मार्स को डिजाइन करने के लिए सलाहकार नियुक्त किया है। यह प्रस्ताव स्तर से आगे बढ़ गया है। अब मुद्दा यह है कि हमें निवेशकों के लिए आकर्षक उत्पाद पेश करना है। इसी के साथ हमें जोखिमों के लिए संतुलन स्थापित करना है। एक बार गारंटी मिल जाती है तो लागत बढ़ जाएगी। हमें पूंजी के बारे में भी सोचने की जरूरत है। हम कई मुद्दों पर विचार – विमर्श कर रहे हैं। इसके तहत कई नई सोच पेश की गई हैं। उम्मीद है कि हम निश्चित समय में मार्स पेश कर पाएंगे।

निवेशकों के लिए खास विशेषताएं जैसे ब्याज की दर, न्यूनतम पूंजी की जरूरत, लॉक इन पीरियड क्या होंगी?

एक विशेषता यह होगी कि निवेशकों के धन को कुछ रिटर्न की गांरटी दी जाएगी। हमें देखना है कि यदि स्थिति में सुधार होता है और यदि स्थित खराब होती है तो हम कैसे स्थिति को संभालते हैं। हमें इस पर काम करना होगा।

क्या आपको लगता है कि मार्स कुछ राज्यों की नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) से अलग होने और पुराने पेंशन सिस्टम (ओपीएस) को स्वीकारने के रुझान को रोक पाएगा?

एनपीएस के तहत मार्स अतिरिक्त उत्पाद/ सुविधा है। यदि राज्य नए गारंटी वाले उत्पाद को अपनाना चाहते हैं तो उसे अपना सकते हैं। अभी तक की स्थितियों में राज्य सरकारों की अलग योजनाएं हैं और केंद्र सरकार की अलग योजनाएं हैं। हालांकि निवेश का निर्धारित पैटर्न है। हमें देखना है कि वे कैसे इस उत्पाद को स्वीकारते हैं।

e ने घोषणा की थी कि एनुअटी आधारित रिटर्न के विकल्पों के तौर पर सिस्टमैटिक विदड्राअल प्लान पेश करेगा। क्या प्रगति हुई?

इरडा के तहत बीमा कंपनियों की एनुअटी आती है। हम पीएफआरडीए के नियमों व कानून के अनुरूप मुहैया करवाएंगे। कानून कहता है कि कोष के 40 फीसदी तक का निवेश एनुअटी में किया जा सकता है। इस सीमा के तहत सुविधाएं मुहैया करवाने की योजना बना रहे हैं। इसका मतलब यह है कि कोई अपने कोष के 60 फीसदी के लिए सिस्टमैटिक विदड्राअल प्लान के विकल्प का उपयोग कर सकता है। इसके तहत पीएफआरडीए का बोर्ड अतिरिक्त विकल्प मुहैया करवा सकता है। सीआरए (सेंट्रल रिकार्ड कीपिंग एजेंसी) और अन्य मध्यवर्ती संस्थाएं अपने-अपने सिस्टम में बदलाव कर रही हैं। शीघ्र लागू होगा। पूरे सिस्टमैटिक विदड्राअल के लिए कानून में बदलाव किए जाने की जरूरत होगी।

इस वित्त वर्ष में पीएफआरडीए की विभिन्न एसेट अंडर मैनेजमेंट की विभिन्न योजनाओं के प्रति आपका क्या नजरिया है?

अभी हम नौ लाख करोड़ एयूएम को पार कर चुके हैं। हम अगली तिमाही तक 10 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएंगे।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 9:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement