facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

पहली बार Aadhaar Card बनवाने वालों के लिए होगा नया नियम, जरूर पढ़ लें डिटेल्स

Advertisement

अब नया आधार कार्ड बनवाने वालों का वेरिफिकेशन UIDAI नहीं करेगी बल्कि राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा।

Last Updated- December 22, 2023 | 11:47 AM IST
Aadhaar
Representative Image

Aadhaar Verification New Rules: अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और आप अपना आधार कार्ड पहली बार बनवाने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हाल ही में घोषणा की है कि पहली बार आधार कार्ड बनवाने वालों को फिजिकल वेरिफिकेशन के दौर से गुजरना पड़ सकता है, जिस तरह से पासपोर्ट के लिए होता है।

UIDAI नहीं करेगी वेरीफाई

जानकारी के मुताबिक, सरकार आधार कार्ड के नियमों में बदलाव कर रही है। अब नया आधार कार्ड बनवाने वालों का वेरिफिकेशन UIDAI नहीं करेगी बल्कि राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : अगले 6 महीने में बुक कर लें FD, मगर कौन सी! शानदार रिटर्न पाने के लिए एक्सपर्ट्स ने बताई स्ट्रेटेजी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए राज्य सरकार डिस्ट्रिक्ट और सब डिविजनल लेवल पर नोडल अधिकारी और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को नामित करेगी।

इस कैटेगरी के अंदर आने वाले व्यक्ति नामित केंद्रों पर आधार सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें प्रत्येक जिले में मुख्य डाकघर और यूआईडीएआई द्वारा निर्दिष्ट अन्य आधार केंद्र शामिल हैं।

इस कैटेगरी के व्यक्तियों के सभी आधार आवेदनों को सेवा पोर्टल के माध्यम से वेरिफिकेशन करने से पहले डेटा क्वालिटी जांच से गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें : Kisan Vikas Patra: इस सरकारी स्कीम का उठाएं लाभ, बिना रिस्क के पैसा होगा डबल

जानें कब तक मिलेगा AADHAR Card

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDMs) सेवा पोर्टल के जरिए से प्राप्त सभी अनुरोधों के वेरिफिकेशन की निगरानी करेंगे, और आधार निर्माण मंजूरी के 180 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। अगर वेरिफिकेशन की प्रोसेस के दौरान कोई भी गलती पाई जाती है तो राज्य अधिकारियों द्वारा नामांकन रद्द किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement