facebookmetapixel
Advertisement
बंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ

Kisan Vikas Patra: इस सरकारी स्कीम का उठाएं लाभ, बिना रिस्क के पैसा होगा डबल

Advertisement

किसान विकास पत्र (KVP) योजना के तहत आप कम से कम 1,000 रुपये की रकम जमा कर सकते हैं।

Last Updated- December 21, 2023 | 9:05 PM IST

अगर आप अपने पैसे को डबल करना चाहते हैं तो सरकार की छोटी बचत योजनाएं आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। कई लोग स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग का जोखिम लेना पसंद करते हैं तो कई लोग बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD कर देते हैं। FD में पैसे तो डबल हो जाते हैं लेकिन इससे भी बढ़िया एक सरकारी स्कीम है, जो इससे कम समय में पैसा दोगुना कर देती है। इस सरकारी स्कीम का नाम है-किसान विकास पत्र योजना। इसमें एक तरफ जहां पैसे डबल होने की फुल गारंटी रहती है वहीं किसी भी तरह के रिस्क को लेकर चिंता भी नहीं रहती।

अगर आप लॉन्ग टर्म (लंबी अवधि) के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो इस स्कीम के जरिये 10 साल से भी कम समय में पैसे डबल कर देगें। किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम के तहत अकाउंट को मैच्योर होने में 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने लगता है। इस स्कीम के तहत अधिकृत बैंक या पोस्ट ऑफिस आपको 7.5 % का सालाना ब्याज देगा और वह भी चक्रवृद्धि ब्याज (CI) होगा। ऐसे में, अगर आप इतने दिनों तक इस स्कीम के तहत पैसा जमा किए हैं तो आपके मूलधन से दोगुना रिटर्न आपके हाथ में होगा।

उदाहरण के तौर पर समझें- मान लीजिए आपने 1,00,000 रुपये का निवेश इस योजना के तहत किया और आपको सालाना चक्रवृद्धि ब्याज 7.5 फीसदी का मिल रहा है। ऐसे में आपका पैसा अकाउंट मैच्योर होने पर करीब 2,00,000 लाख हो जाएगा।

क्या है पैसा जमा करने की लिमिट?

किसान विकास पत्र योजना के तहत आप कम से कम 1,000 रुपये की रकम जमा कर सकते हैं। इसमें 100 रुपये के गुणांकों में निवेश किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि आप 1,000 रुपये के ऊपर वो सारे पैसे निवेश कर सकते हैं, जो 100 से विभाजित हो जाते हों।

अधिकतम अमाउंट को लेकर कोई भी लिमिट नहीं है। आप जितना चाहें, उतना पैसा जमा कर दें। 10 साल से पहले ही आपका पैसा डबल हो जाएगा।

कहां खुलेगा अकाउंट?

अब आपके मन में ये बात आ रही होगी कि आखिर इसके लिए निवेश कहां करें? तो बता दें कि किसान विकास पत्र को आप भारतीय डाक (Indian Post) ऑफिस से खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप ऑनलाइन, गैर-बैंकिंग फाइनैंस कंपनियों, सहकारी बैंकों और कुछ चुनिंदा बैंकों से खरीद सकते हैं।

Also Read: सेव कर लें ये तीन नंबर, कहीं भी फंसे तो बन जाएगी बात

कौन खोल सकता है अकाउंट?

एक सिंगल एडल्ट (वयस्क) अकाउंट, या अधिकतम तीन वयस्कों वाला जॉइंट KVP अकाउंट खोला जा सकता है। अगर कोई नाबालिग या कोई विकृत व्यक्ति भी अकाउंट खोलना चाहता है तो उसके लिए भी कोई परेशानी नहीं होगी। उसके अभिभावक उसकी ओर से अकाउंट खोल सकते हैं। 10 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी नाबालिग अपना KVP अकाउंट अपने नाम पर खोल कर सकता है। एक एलिजिबल व्यक्ति जितना चाहे, उतना अकाउंट खोल ले। उसके लिए कोई लिमिट नहीं है।

मैच्योरिटी से पहले ही निकालना चाहते हैं पैसा? क्या करें?

अगर आप निश्चित समयसीमा से पहले यानी प्रीमैच्योर विड्रॉल करना चाहते हैं तो इसके लिए कई तरह के नियम हैं।

  1. किसान विकास पत्र को खरीदने के 2 साल और 6 महीने के बाद ही इसका विड्रॉल किया जा सकेगा।
  2. सिंगल अकाउंट होल्डर की मृत्यु या जॉइंट अकाउंट के केस में किसी एक या सभी खाताधारकों की मृत्यु पर प्रीमैच्योर अकाउंट को तोड़ा जा सकता है।
  3. राजपत्र अधिकारी के मामले में गिरवीदार द्वारा जब्त किए जाने पर
  4.  कोर्ट के आदेश पर
  5. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को अकाउंट ट्रांसफर करने पर
    बता दें कि KVP को एक पोस्ट ऑफिस/बैंक से दूसरे पोस्ट ऑफिस/बैंक या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर किया जा सकता है।

प्रीमैच्योरिटी पर कितनी मिलेगी रकम

प्रीमैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम अलग-अलग समय के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके लिए आप ऑफिशियल साइट पर जाकर समझ सकते हैं कि हर 1,000 रुपये पर कितना ब्याज आपको कितने समय में अकाउंट तोड़ने पर मिलेगा।

क्या टैक्स भी लगता है?

गौरतलब है कि KVP इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80C के तहत कटौती के लिए योग्य नहीं है। किसान विकास पत्र में निवेश पर जो रिटर्न मिलता है उसपर निर्धारित टैक्स लगेगा।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement