facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

जल्दी करें! SBI की विशेष FD योजना की अवधि 15 अगस्त को हो रही खत्म

Advertisement

इस योजना को इस साल अप्रैल में पेश किया था और यह जून 2023 तक वैलिड थी। अब इस योजना की अवधि को बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया गया है।

Last Updated- August 04, 2023 | 7:27 PM IST
SBI

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट स्किम योजना ‘अमृत कलश’ (Amrit Kalash FD) की अवधि को रिटेल ग्राहकों के लिए बढ़ा दिया है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, इस योजना के तहत 400 दिन एफडी पर नियमित ग्राहकों को 7.1 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।

स्टेट बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, “400 दिन की यह विशेष योजना 12 अप्रैल 2023 को प्रभावी हुई थी। इसके तहत आम ग्राहकों के लिए ब्याज दर 7.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.60 प्रतिशत है। एसबीआई की इस विशेष एफडी योजना में मेच्योरिटी डेट से पहले पैसा निकाला जा सकता है और जमा विकल्प पर ऋण भी शामिल है।”

बैंक ने इस विशेष एफडी योजना की अवधि को बढ़ाया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हालांकि अब इस विशेष एफडी योजना की अवधि को बढ़ा दिया है। इस योजना को इस साल अप्रैल में पेश किया था और यह जून 2023 तक वैलिड थी। अब इस योजना की अवधि को बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया गया है।

इस योजना में कैसे करें निवेश ?

अगर आप एसबीआई बैंक की इस स्किम में निवेश करना चाहते है, तो आप सिर्फ एसबीआई की ब्रांच जाकर SBI Amrit Kalash FD शुरू कर सकते हैं।इसके अलावा कस्टमर इंटरनेट बैंकिंग और एसबीआई की YONO एप जरिये भी इस एफडी को खुलवा सकते हैं।

वहीं, इस स्किम के तहत ग्राहक ब्याज को मासिक, तिमाही, छमाही व पूरे साले के आधार पर ले सकते हैं। टीडीएस से काटा गया ब्याज ग्राहक के खाते में जमा हो जाता है। आप आयकर (आईटी) नियमों के अनुसार टैक्स कटौती छूट का अनुरोध करने के लिए फॉर्म 15जी/15एच का उपयोग कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement