आपका पैसा

PM Kisan Scheme: 21वीं किस्त के लिए किसानों का बेसब्री से इंतजार! जानें किस दिन खाते में आएंगे ₹2000

PM Kisan 21st installment: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त दिवाली से पहले यानी 20 अक्टूबर 2025 तक किसानों के खातों में पहुंच सकती है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- October 13, 2025 | 3:17 PM IST

PM Kisan Scheme 21st Installment: देशभर के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ राज्यों के किसानों के खाते में यह राशि पहले ही भेज दी गई है।

सरकार ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के किसानों के खातों में समय से पहले राशि जारी की है। ऐसा इस लिए किया गया क्योंकि इन पहाड़ी राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नुकसान हुआ है।

कब आएगी 21वीं किस्त?

सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त दिवाली से पहले यानी 20 अक्टूबर 2025 तक किसानों के खातों में पहुंच सकती है। पिछले साल 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को और 15वीं किस्त 15 नवंबर को जारी की गई थी।

PM Kisan Scheme: कौन नहीं पाएगा लाभ?

  • जिन किसानों ने e-KYC पूरा नहीं किया है।

  • जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है।

  • जिनके बैंक विवरण, IFSC कोड या व्यक्तिगत जानकारी में कोई गलती है।

सिर्फ वही किसान राशि पाएंगे जिनके दस्तावेज़ और बैंक खाते पूरी तरह से सत्यापित हैं।

लाभार्थी सूची में नाम कैसे चेक करें:

  1. वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

  2. ‘Farmer Corner’ सेक्शन में जाएं।

  3. ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।

  4. अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।

  5. ‘Get Report’ पर क्लिक करें और सूची में अपना नाम देखें।

अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो आपके खाते में 21वीं किस्त नहीं जाएगी।

First Published : October 13, 2025 | 3:17 PM IST