facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

HDFC बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना! आज इतने बजे तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सर्विस, जानें डिटेल्स

Advertisement

आज सुबह 3 बजे से HDFC बैंक की ऑनलाइन सेवाएं 13 घंटे के लिए बंद रहेंगी और शाम 4:30 बजे के बाद ही ग्राहकों के लिए फिर से उपलब्ध होंगी।

Last Updated- July 13, 2024 | 1:03 PM IST
HDFC Bank
Representative Image

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर। आज, शनिवार (13 जुलाई) की सुबह 3 बजे से बैंक की ऑनलाइन सेवाएं 13 घंटे के लिए बंद रहेंगी और शाम 4:30 बजे के बाद ही ग्राहकों के लिए फिर से उपलब्ध होंगी। इस दौरान HDFC बैंक के कस्टमर्स बैंक के कई काम नहीं कर पाएंगे। हालांकि, कुछ सेवाएं चालू रहेंगी। यहां उन कामों की पूरी सूची दी गई है।

HDFC Bank ने दी थी सूचना

एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को इस बारे में पहले ही ईमेल, सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए सूचित कर दिया था।

इस वजह से बंद रहेंगी सर्विस
एचडीएफसी बैंक ने घोषणा की है कि शनिवार, 13 जुलाई को सिस्टम अपग्रेड के दौरान कुछ सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस सिस्टम अपग्रेड की योजना निर्धारित तिथि पर बनाई गई है, जिसके चलते सेवाएं बाधित रहेंगी।

एचडीएफसी बैंक की सेवाएं कब नहीं मिलेंगी?

13 जुलाई 2024 को सुबह 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे IST तक एचडीएफसी बैंक की ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसका मतलब है कि ग्राहकों को लगभग 13 घंटे तक बैंक की सेवाएं इस्तेमाल करने को नहीं मिलेंगी।

एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 13 जुलाई को निर्धारित सिस्टम अपग्रेड के दौरान नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप पर कुछ सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस अवधि के दौरान यह सेवाएं रहेंगी बाधित:

बैंक अकाउंट से जुड़ी सेवाएं
फंड ट्रांसफर से जुड़ी IMPS, NEFT, RTGS सेवाएं
UPI सर्विस नहीं मिलेगी
बैंक पासबुक डाउनलोड नहीं देख सकेंगे
एक्सटरनल मर्चेंट पेमेंट सर्विस

Advertisement
First Published - July 13, 2024 | 1:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement